एक्सप्लोरर

Delhi Alert: भारत-पाक तनाव के बीच 3 बजे ITO के PWD की इमारत पर बजेगा सायरन, घबराने की जरूरत नहीं 

Delhi Alert News: दिल्ली नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की आम जनता को सायरन टेस्टिंग अभ्यास के दौरान शुक्रवार को शांत रहना है. सायरन बजने पर घबराने की जरूरत नहीं है.

Delhi Alert News Today: दिल्ली नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने शुक्रवार (9 मई) को आईटीओ में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की बहुमंजिला इमारत की छत पर लगे सायरन का परीक्षण करेगा, जिसे किसी संभावित हवाई हमले की चेतावनी के लिए लगाया गया है. निदेशालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि परीक्षण आज अपराह्न 3 बजे शुरू होगा और 15 से 20 मिनट की अवधि के लिए जारी रहेगा.

दिल्ली नागरिक सुरक्षा निदेशालय के मुताबिक यह परीक्षण पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों तथा गोलेबारी के बीच किया जा रहा है. बता दें कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे.

'सायरन बजने पर ​घबराने की जरूरत नहीं'

दिल्ली नागरिक सुरक्षा निदेशालय के बयान में कहा गया है कि आम जनता को इस परीक्षण अभ्यास के दौरान शांत रहना है और घबराने की जरूरत नहीं है.

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकारी भवनों, सीवेज उपचार संयंत्रों, जल उपचार संयंत्रों, अदालतों और विदेशी दूतावासों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बाजार, रेलवे स्टेशन, मॉल, पार्क और मेट्रो स्टेशन सहित अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में भी चौकसी बढ़ा दी है. बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार की रात दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं.

दिल्ली में पुलिस ने रात के समय चौकसी बढ़ा दी है. हम हर संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी क्षेत्र के विशेष आयुक्त सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपने पुलिस उपायुक्तों के साथ बैठक कर रहे हैं.

एक पुलिस सूत्र ने कहा, ‘‘सभी पुलिस उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की सक्रियता से निगरानी कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.’’ पुलिस ने बताया कि दिल्ली में आने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है. कई जगह बम निरोधक दस्तों ने तलाशी अभियान भी शुरू किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
Embed widget