एक्सप्लोरर

दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के पोते का वीडियो आया सामने, कहा- 'जो आतंकवादी हैं, वो...'

Pahalgam Terror Attack: दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम रहे सैयद अहमद बुखारी के पोते अरीब बुखारी ने पहलगाम हमले पर कहा है कि इस्लाम हमको आतंकवाद नहीं सिखाता. इस्लाम हमको प्यार और मुहब्बत सिखाता है.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया. इसके बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बना हुआ है. ऐसे में पहलगाम हमले को लेकर लगातार बयान आ रहे हैं. दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम रहे सैयद अहमद बुखारी ने भी इस हमले की निंदा की थी. वहीं मौजूदा शाही इमाम और अहमद बुखारी के बेटे शाबान बुखारी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा था कि 'घुसकर मारा, सबक सिखाया और आंतकियों को मिट्टी में मिलाया.' अब इस पर शाबान बुखारी के बेटे अरीब बुखारी का एक वीडियो सामने आया है.

वीडियो में अरीब बुखारी कह रहे हैं, "कश्मीर में जो कुछ भी हुआ, उससे मैं बहुत दुखी हूं. इस्लाम हमको आतंकवाद नहीं सिखाता. इस्लाम हमको प्यार और मुहब्बत सिखाता है. मैं दिल से कहता हूं कि जो आतंकवादी हैं, वो कभी मुसलमान हो ही नहीं सकते. हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ना चाहिए."

 
 
 
 

हमको आपस में लड़ाई नहीं करनी चाहिए- अरीब बुखारी

साथ ही अरीब बुखारी ने कहा, "नफरत न फैलाएं, हमको आपस में लड़ाई नहीं करनी चाहिए. हम सभी भारतीय हैं. जय हिंद." अरीब बुखारी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसके अलावा उनके पिता शाबान बुखारी ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है.

इससे पहले अहमद बुखारी ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा था कि 'भारत की ओर से दुश्मनों के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के बाद पूरे देश ने राहत की सांस ली है.'

जामा मस्जिद के 14वें शाही इमाम हैं शाबान बुखारी

गौरतलब है कि सैयद शाबान बुखारी जामा मस्जिद के 14वें शाही इमाम हैं. उनसे पहले उनके पिता अहमद बुखारी जामा मस्जिद के शाही इमाम थे. शाबान बुखारी का जन्म 11 मार्च 1995 को दिल्ली में हुआ था.

शाबान बुखारी ने हिंदू लड़की से की है शादी

शाबान बुखारी उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने गाजियाबाद की एक हिंदू लड़की से शादी की थी. शाबान बुखारी की शादी 13 नवंबर 2015 को हुई थी. शाबान के फिलहाल 2 बच्चे हैं और उनकी पत्नी का नाम साजिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: सड़क खुदाई के लिए 'कॉल बिफोर यू डिग' ऐप अनिवार्य, हादसों पर लगेगी लगाम
दिल्ली: सड़क खुदाई के लिए 'कॉल बिफोर यू डिग' ऐप अनिवार्य, हादसों पर लगेगी लगाम
Delhi News: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फैली अफवाह, सरकार बोली- 'भारत में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं'
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फैली अफवाह, सरकार बोली- 'भारत में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं'
'जिम्मेदार पदों पर बैठी महिलाएं...', विमेन्स डे से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा बयान
'जिम्मेदार पदों पर बैठी महिलाएं...', विमेन्स डे से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा बयान
दिल्ली: हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग को दबोचा, पिछले 1 महीने से थे फरार
दिल्ली: हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग को दबोचा, पिछले 1 महीने से थे फरार

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget