एक्सप्लोरर

'शिवाजी का पराक्रम देश का सम्मान है, लेकिन मुगलों का...', CM योगी के बयान पर संजय सिंह का पलटवार

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के मीट की दुकान बंद कराने और खुले में नमाज न पढ़ने वाले बयान को लेकर संजय सिंह ने कहा कि यह ड्रामा और नौटंकी बीजेपी वालों को बंद करना चाहिए.

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज (27 मार्च) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला है. आप नेता ने सीएम योगी के 'आगरा शिवाजी महाराज से है' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है. शिवाजी का पराक्रम देश का सम्मान है. मुगलों का सम्मान बीजेपी वाले करते हैं, उनको ज्यादा चिंता रहती है.

संजय सिंह ने कहा, "उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है. पीएम मोदी और सीएम योगी के सामूहिक नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार चल रही है. डबल इंजन सरकार को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं. नौजवानों के लिए रोजगार नहीं है, लेकिन बंपर ऑफर में एक के बदले एक शराब की बोतल फ्री दी जा रही है. आज बीजेपी के नेताओं के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है. इसके अलावा न पीएम मोदी न सीएम योगी बोल रहे हैं कि एक के बदले एक शराब की बोतल शराब का घोटाला है."

उन्होंने कहा, "दिल्ली में जिस चीज को हमारी सरकार ने आदेश जारी करके रोका कि किसी को भी एक पर एक फ्री शराब बोतल बेचने की इजाजत नहीं है, उसके बावजूद केस बनाकर हमारी सरकार को बदनाम किया गया और इसे शराब घोटाला कहा गया. वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा, हापुड़, मुजफ्फरनगर में खुलेआम एक पर एक बोतल फ्री शराब बिक रही है. यह एक बड़ा घोटाला है, लेकिन इस पर न ईडी बोल रही है न सीबीआई, न योगी न मोदी, न आरएसएस का कोई प्रवक्ता बोल रहा है."

इनके लोगों ने अंग्रेजों का साथ दिया- संजय सिंह
सीएम योगी के 'आगरा शिवाजी महाराज से है' वाले बयान पर संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, "इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है. शिवाजी का पराक्रम देश का सम्मान है. मुगलों का सम्मान बीजेपी वाले करते हैं, उनको ज्यादा चिंता रहती है. दिन रात मुगलों की बात करते हैं. अंग्रेजों की क्रूरता पर ये लोग बात नहीं करते हैं, वो इसलिए क्योंकि इनके पूर्वजों ने इनकी गुलामी की है. उनके पूर्वजों ने भारतीय झंडे का अपमान किया है. इनके लोगों ने अंग्रेजों का साथ दिया था. मुगलों के बारे में पढ़ाइए, लेकिन अंग्रेजों के साथ इनके क्या संबंध थे इस पर भी ये लोग बताएं."

BJP नेताओं के इस बयान पर भड़के संजय सिंह
बीजेपी नेताओं के बयान मीट की दुकान बंद कराने और खुले में नमाज न पढ़ने को लेकर संजय सिंह ने कहा, "यह ड्रामा और नौटंकी बीजेपी वालों को बंद करना चाहिए. एक तरफ पीएम मोदी कतर के शेखों को कुंभ में बिछड़े भाई की तरह गले लगाते हैं, किट बंटवाते हैं, सौगात-ए-मोदी देते हैं और दूसरी तरफ मीट की दुकानें बंद करने की बात करते हैं."

'हिम्मत है तो KFC क्यों नहीं बंद करा देते'
उन्होंने कहा, "हिम्मत है तो KFC क्यों नहीं बंद करा देते. पीएम मोदी सभी एंबेसी में मीट बैन करा दें. दारू क्यों नहीं बंद करा देते हैं. बीजेपी वाले बहुत कन्फ्यूजन में हैं. RSS मुस्लिम भाइयों के साथ इफ्तार पार्टी कर रही है. केंद्र के मंत्री और NDA के उनके सहयोगी इफ्तार पार्टी करा रहे हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी में शामिल हो रही हैं और बीजेपी के लोग मुसलमानों को गाली दे रहे हैं. गले मिलना है या गाली देना है यह तो पहले तय कर लो."

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget