एक्सप्लोरर

दिल्ली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव की मांग, रोहिणी अग्निकांड पीड़ितों को आर्थिक मदद दे बीजेपी

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में भीषण आग लगने से लगभग 800 झुग्गियां जलकर राख हो गईं, जिससे लगभग 8000 लोग बेघर हो गए. आग में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई और एक युवा गंभीर रूप से झुलस गया.

Delhi Politics: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेंद्र यादव ने रोहिणी सेक्टर-17 के झुग्गी बस्ती अग्निकांड को बेहद दुखद और चौंकाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि भीषण आग में करीब 800 झुग्गियां जलकर राख हो गईं, जिससे लगभग 8000 गरीब लोग बेघर हो गए. आग की इस घटना में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई और एक युवा गंभीर रूप से झुलस गया है.

यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पीड़ितों के पुनर्वास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं ने चुनाव के समय झुग्गी बस्तियों में जाकर हजारों वादे किए थे, लेकिन आज जब लोग बेघर हो गए हैं, तो उनकी मदद करने के लिए कोई भी सामने नहीं आ रहा.

'तत्काल आर्थिक सहायता भी देनी चाहिए'
प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि बीजेपी सरकार को रोहिणी के प्रभावित झुग्गीवासियों के लिए न केवल तुरंत घरों का निर्माण करना चाहिए, बल्कि उनके जीवन के पुनर्निर्माण के लिए तत्काल आर्थिक सहायता भी देनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में लाखों झुग्गीवासियों को बीजेपी लगातार धोखा दे रही है. रोहिणी में आग की इस घटना ने सरकार की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है. यादव ने मांग की कि भीषण आग की उच्च स्तरीय जांच के आदेश तुरंत दिए जाएं ताकि आग लगने के असली कारणों का पता चल सके.

' नहीं मिल सके हैं अधिकार के फ्लैट'
देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले कालकाजी क्षेत्र में “जहां झुग्गी, वहीं मकान” योजना के तहत झुग्गीवासियों को सुरक्षित और व्यवस्थित आवास उपलब्ध कराए थे. लेकिन बीजेपी और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने इन परियोजनाओं का केवल राजनीतिक इस्तेमाल किया और आज भी कई जरूरतमंदों को उनके अधिकार के फ्लैट नहीं मिल सके हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कालकाजी और वजीरपुर में फ्लैटों की चाबियां सौंपने का दिखावा तो किया गया, लेकिन हकीकत में बड़ी संख्या में लोगों को अब भी उचित आवास नहीं मिला है.  

देवेंद्र यादव ने बीजेपी पर चुनावी अवसरवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और अन्य शीर्ष नेता झुग्गीवासियों से मिलकर रातें बिताते थे और उन्हें मूलभूत सुविधाएं देने के वादे करते थे. लेकिन अब बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार का एकमात्र एजेंडा झुग्गी-झोपड़ी वालों को उजाड़ना बन गया है.

ये भी पढ़ें: '...आम जनता कैसे महसूस करेगी सुरक्षित', वीरेंद्र सचदेवा की सिक्योरिटी पर देवेंद्र यादव का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
6 साल की मासूम से दरिंदगी, 67 साल के दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट बोला- बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं
6 साल की मासूम से दरिंदगी, 67 साल के दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट बोला- बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget