एक्सप्लोरर

पॉल्यूशन फ्री होगी दिल्ली, प्रदूषणमुक्त बनने के लिए हाई-टेक मशीनों की फौज तैयार, सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

Delhi News: पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के मुताबिक यह दिल्ली के लिए स्वच्छ और ग्रीन फ्यूचर की दिशा में एक बड़ा कदम है.ये मशीनें धूल और प्रदूषण को मात देने के लिए नई तकनीकों से लैस हैं.

Pollution Free Delhi: दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद सोमवार को प्रदूषण को लेकर अभियान में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने साफ सफाई और प्रदूषण को कम करने वाली हाई-टेक मशीनों का प्रदर्शन किया.

ये मशीनें धूल और प्रदूषण को मात देने के साथ-साथ GPS, CCTV, AQI मॉनिटर, और IoT सेंसर जैसी नई तकनीकों से लैस हैं जिससे ना सिर्फ दिल्ली की हवा को साफ किया जा सकेगा बल्कि इन्हें मोबाइल ऐप के ज़रिए ट्रैक भी किया जा सकेगा.

दिल्ली सरकार ने AQI को नियंत्रित करने के लिए 460 एंटी-स्मॉग वॉटर स्प्रिंकलर मशीनें, सड़कों से धूल को दूर करने के लिए 70 मेकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, छोटे छोटे कचरे को आधुनिक तकनीक से बीन कर अलग करने के लिए 70 लिटर पिकर मशीन की खरीद की है और इसके साथ ही वाटर टैंकर और डस्ट डंप वाहनों को भी खरीदा है जिसे तैनात करके दिल्ली सरकार की राजधानी के धूल और प्रदूषण को घटकर की योजना है.

दिल्ली सरकार के मुताबिक 17,000 लीटर क्षमता वाली वॉटर स्प्रिंकलर मशीन 4 घंटे तक बिना रुके पानी का छिड़काव करके पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों को कम करेगी. साथ ही 3.5 मीटर चौड़ाई वाली इलेक्ट्रिक और सीएनजी रोड स्वीपिंग मशीनें जो सड़कों की गंदगी के साथ ही धूल को हटाएंगी जो दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है.

इसके अलावा बैटरी से संचालित लिटर पिकर मशीन ना सिर्फ 8 से 10 घंटे तक लगातार कचरा उठा सकती है बल्कि छोटे छोटे पत्थरों और कांच के ग्लास को भी उठा सकती है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वॉटर जेटिंग मशीन एक बार चार्ज होने पर 125 किलोमीटर तक सफाई कर सकती है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में इन हाई-टेक मशीनों की तैनाती हो जिससे पूरे साल सड़कों पर सफाई और वॉटर स्प्रिंकलिंग जारी रहे साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि इन मशीनों की हर पल निगरानी एक सेंट्रल कंट्रोल रूम से होगी, ताकि ये मशीनें सही समय पर पूरी क्षमता से काम करें.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के मुताबिक यह दिल्ली के लिए स्वच्छ और ग्रीन फ्यूचर की दिशा में एक बड़ा कदम है साथ ही दिल्ली जल्द ही इन हाई-टेक मशीनों के दम पर एक प्रदूषणमुक्त, हरा-भरा और स्वस्थ शहर बनने की ओर बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें: छह महीने से फरार चल रहे दो कुख्यात वांटेड बदमाश गिरफ्तार, विभिन्न थानों में कई केस हैं दर्ज

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पूर्व IPS किरण बेदी ने बताया छात्र आंदोलन को डील करने का तरीका, वीडियो में समझाया पूरा प्रोसेस
पूर्व IPS किरण बेदी ने बताया छात्र आंदोलन को डील करने का तरीका, वीडियो में समझाया पूरा प्रोसेस
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की दो टूक, 'गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं'
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की दो टूक, 'गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget