एक्सप्लोरर

Delhi Excise scam में पहली बार आया सीएम केजरीवाल का नाम, ईडी ने किया इस बात का दावा

Delhi Excise scam News: ईडी ने चार्जशीट में दावा किया है कि विजय नायर ने ही दिल्ली सरकार के सबसे पावरफुल शख्स के इशारे पर घोटाले को अंजाम दिया.

CM Kejriwal Name in Delhi Excise Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले (Delhi Excise Scam) को लेकर दायर ताजा आरोपपत्र में बड़ा दावा किया है. ईडी (ED Chargesheet) का कहना है कि आरोपी विजय नायर (Vijay Nair) ने ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ एक सह-आरोपी की वीडियो कॉल की व्यवस्था की थी. वह मंत्री कैलाश गहलोत को आवंटित सरकारी बंगले में रह रहा था. ईडी ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि विजय नायर ने ही इस घोटाले को अंजाम दिया था. बता दें कि विजय नायर दिल्ली शराब घोटाला मामले में इस समय जेल में है.

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि नायर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी हैं. आबकारी नीति से जुड़े मामलों पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ उसकी चर्चा होती थी. विजय नायर ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि उसने अरविंद केजरीवाल के कैंप कार्यालय में काम किया था. इतना ही नहीं, विजय नायर 2020 से दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत को आवंटित सरकारी बंगले में रह रहा था जो आबकारी नीति 2021-22 के जीओएम का हिस्सा हैं. जबकि मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ के एक अन्य निजी आवास में रहते हैं.

सीएम ने समीर को इस बात का दिया था भरोसा

विजय नायर ने अरविंद केजरीवाल के साथ इंडो स्पिरिट्स के मालिक नियंत्रक समीर महेंद्रू की एक बैठक आयोजित की थी. जब बात नहीं बनी तो उन्होंने समीर और अरविंद केजरीवाल के लिए अपने फोन पर फेसटाइम के माध्यम से एक वीडियो कॉल की व्यवस्था की. वीडियो कॉल में अरविंद ने समीर से कहा कि विजय उसका बेटा है और समीर को उस पर विश्वास करना चाहिए और उसके साथ चलना चाहिए.

चार्जशीट में ईडी ने किया इस बात का दावा 

ईडी ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि विजय नायर आप के लिए मीडिया और संचार के प्रभारी हैं. दिल्ली सरकार में उनकी कोई भूमिका नहीं है. ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि वास्तव में उन्होंने 2021-22 की आबकारी नीति में अनुकूल परिणामों के बदले दिल्ली शराब कारोबार में विभिन्न हितधारकों से रिश्वत लेने के लिए आप के शीर्ष नेताओं की ओर से दलाल के रूप में काम किया, जिसका मसौदा तैयार किया जा रहा था.ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि नायर ने उन हितधारकों को भी धमकी दी जो उनकी मांगों से सहमत नहीं थे. नायर ने हितधारकों से कहा कि अगर वे उनकी मांगों को नहीं मानते हैं तो उनके पक्ष में जरूरी बदलाव नहीं हो सकते हैं.

ईडी की चार्जशीट में क्या है?

  • सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विजय नायर ने आप नेताओं को 100 करोड़ रुपए की रिश्वत दी.
  • प्रवर्तन निदेशालय ने चार्जशीट में दावा किया है कि शराब घोटाले से कमाए पैसों का इस्तेमाल सरकार के मंत्री, सहयोगी और आप नेता ने किया.
  • शराब घोटाले से जुटे सबूतों को बड़े पैमाने पर नष्ट किया गया. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने 13 बार फोन बदला और दूसरे नाम से जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल किया.
  • डिप्टी सीएम सिसोदिया के सचिव रहे सी अरविंद ने बताया कि जीओएम की बैठकों में निजी कंपनियों को होल सेल देने या 12 प्रतिशत मार्जिन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.
  • विजय नायर ने इंडोस्प्रिट के मालिक समीर महेंद्रू के साथ फेस टाइम कॉल की व्यवस्था की. कॉल में सीएम केजरीवाल महेंद्रू को कहते सुनाई दे रहे हैं कि विजय नायर उसका आदमी है और वह उस पर भरोसा कर सकते हैं.
  • दिल्ली सरकार ने साउथ ग्रुप की कंपनी को गैर कानूनी तरीके से लाभ पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: Manish Sisodia Foreign Tour: एलजी ने दी फारेन टूर को मंजूरी, अब सिसोदिया, 2 सचिव अमेरिका के इस सम्मेलन में ले सकते हैं हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget