एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार ने जलभराव को लेकर जारी किया WhatsApp नंबर, बनेगी QRT टीम

Delhi Rain: दिल्ली में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. इससे निपटने के लिए सीएम केजरीवाल सरकार क्या कदम उठा रही है इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई है.

Delhi News: दिल्ली में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव (Waterlogging) की शिकायत सामने आई है. बीजेपी के नेता सड़क पर उतरकर वीडियो बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिल्ली सरकार पर हमले बोल रहे हैं. इस बीच, मंत्री आतिशी (Atishi) और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी. 

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा, ''पिछले एक से डेढ़ दिन में भारी बारिश हुई है. IMD के डेटा के मुताबिक 24 घंटे में 1936 के बाद पहली बार 228 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. दिल्ली में पूरे मानसून में 800 मिलीमीटर बारिश होती है जबकि मानसून की 25% बारिश 24 घंटे में हुई है. पानी का फ्लो ज़्यादा होने से दिल्ली के ड्रेन भी ओवर फ्लो हुए. दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव में घंटों का समय लगा.''

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी पर लगाए ये आरोप
आतिशी ने बताया कि जलभराव की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पॉवर सप्लाई भी काटी गई. दिल्ली में बारिश और जलभराव के लिए एक इमरजेंसी मीटिंग की गई. गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन के साथ चीफ सेक्रेटरी और अन्य अधिकारी भी मीटिंग में शामिल हुए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों को जलभराव के संबंध में हुई बैठक की जानकारी नहीं दी. मुख्य सचिव ने ऑन रिकॉर्ड पर कहा है कि हमें अलग अलग जगह से मीटिंग में बुलाया जा रहा है. हमें ग्राउंड में जाने का समय ही नहीं मिलता. हमारी प्रार्थना है कि अलग अलग मीटिंग में न बुलाएं. अधिकारियों को ग्राउंड पर जाने दें.''

जलभराव की शिकायत के लिए जारी किया नंबर
दिल्ली सरकार की बैठक में जलभराव से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. शिकायत के लिए 1800110093 नंबर पर कॉल कर सकते हैं. 8130188222 नंबर पर व्हाट्सएप करके जलभराव की शिकायत कर सकते हैं. दिल्ली के मंत्री ने बताया कि सभी अधिकारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे. हर विभाग में QRT टीम बनाई जा रही है. ट्रैफिक पुलिस, MLA पार्षदों से पानी भरने वालों जगह की लिस्ट मांगी गई. 

ये भी पढ़ें- Peacock Death: दिल्ली में वायुसेना के अड्डे पर 28 मोर की मौत, वन विभाग ने उठाया ये कदम

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget