एक्सप्लोरर

Peacock Death: दिल्ली में वायुसेना के अड्डे पर 28 मोर की मौत, वन विभाग ने उठाया ये कदम

Peacock Death in Delhi: दिल्ली में वायुसेना स्टेशन पर 28 मोरों की मौत हो गई चुकी है. वन विभाग अधिकारियों ने मोरों को भोजन और दवा के साथ-साथ अतिरिक्त मात्रा में पानी भी देने का सुझाव दिया है.

Delhi News: दिल्ली के पालम में स्थित वायुसेना के अड्डे पर 28 मोरों की मौत हो गई है. जिसको लेकर वन विभाग ने कहा है कि शेष पक्षियों की सुरक्षा के लिए खाद्य सामग्री और दवाओं का प्रावधान किया जाएगा. वन विभाग ने कहा है कि उसने राष्ट्रीय पक्षी की साप्ताहिक निगरानी और लगातार जांच करने को कहा है. वन विभाग के अनुसार पालम स्थित वायुसेना के अड्डे पर 28 मोर की मौत हो चुकी है.

शुरुआत में यह संख्या 27 थी, लेकिन 25 जून को एक और राष्ट्रीय पक्षी की मौत की सूचना के साथ, चार जून से अब तक कुल संख्या बढ़कर 28 हो गई है. वन विभाग के एक अधिकारी ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मोरों की मौत की सूचना मिलने के बाद पहले ही उपाय किए जा चुके हैं.

पानी की कमी से भी हो सकती है मोरों की मौत
वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा दिल्ली के चिड़ियाघर ने मोरों के लिए खाद्य सामग्री और दवाइयां उपलब्ध कराई हैं, जो वायुसेना को दी गई हैं. अधिकारियों ने यह भी बताया कि मोरों को भोजन और दवा के साथ-साथ अतिरिक्त मात्रा में पानी भी देने का सुझाव दिया गया है, क्योंकि गर्मी के कारण पक्षियों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है.

वन विभाग ने बताया कि वायुसेना क्षेत्र सहित विशाल क्षेत्र होने के कारण सेंसर लगाना अव्यावहारिक है, जिससे मोरों की संख्या का अनुमान लगाना कठिन हो जाता है.

‘सप्ताह में 2 या 3 बार जांच करते रहेंगे’
वन विभाग ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि इस बाध्यता के बावजूद, मोर की बेहतर तादाद अब भी आगंतुकों को इन राजसी पक्षियों को आसानी से देखने के पर्याप्त अवसर प्रदान करती है. वन विभाग के अधिकारी ने कहा हम स्थिति पर बारीकी से नजर रखते रहेंगे और वायु सेना की सहायता से बरसात का मौसम लौटने तक सप्ताह में दो या तीन बार जांच करते रहेंगे.

वन विभाग ने मोरों की मौत के पीछे किसी भी अंतर्निहित विषाणुजनित कारण का पता लगाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान को वायरोलॉजी परीक्षण के लिए नमूने भेजे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश ने बरपाया कहर! जलजमा के बीच ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, एयरपोर्ट हादसे में एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget