एक्सप्लोरर

Delhi: वसंत कुंज में खुले सीवर में गिरा बच्चा, अब तक नहीं चला पता, तलाश जारी

Delhi News: दिल्ली के वसंत कुंज में गुरुवार दोपहर एक बच्चा खुले सीवर में गिर गया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया. पुलिस, दमकल और एमसीडी की टीमें मिलकर बचाव कार्य में जुटी हैं.

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में गुरुवार (31 जुलाई) दोपहर एक दर्दनाक घटना घट गई. बारिश के समय खेलते हुए दो बच्चे अपने घर जा रहे थे, जल जमाव के कारण दोनों खुले सीवर में जा गिरे, उसमें से एक बच्चा तो बच गया लेकिन एक अब तक नहीं मिल पाया है.

यह घटना रजोकरी गांव स्थित एमसीडी स्कूल के पास शिव मंदिर के नजदीक हुई. अभी तक बच्चे या उसके माता-पिता की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बचाव कार्य तुरंत शुरू हो गया.

कैसे शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन?

इस घटने की सूचना 1:24 बजे वसंत कुंज दक्षिण थाने में पीसीआर कॉल के माध्यम से मिल. स्थानीय बच्चों ने बच्चे को सीवर में गिरते देखा और आसपास के लोगों को बताया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों को अलर्ट किया.

बचाव कार्य के लिए एक जेसीबी मशीन मंगाई गई, जिसने सीवर चैंबर को खोला गया. वसंत कुंज अग्निशमन केंद्र से 4 दमकल कर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान में शामिल हुई. MCD के इस खुले सीवर को स्थानीय स्तर पर सुरक्षा घेरे के बिना पाया गया, जिससे हादसा हुआ।

किसने क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि "इस मामले को अत्यधिक प्राथमिकता दी गई है." बचाव में कोई कसर न छोड़ते हुए, सभी संबंधित एजेंसियों का समन्वय किया गया है. अधिकारी ने बताया कि यह सीवर एमसीडी की जिम्मेदारी में आता है और किनारे से खुला मिला, जो संभावित लापरवाही का संकेत है.

एक स्थानीय ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया, "इस गांव में कम से कम 50 जगह नालियां खुली हुई है, जिनमें रोज कोई न कोई बच्चा गिरता रहता है." लोगों की शिकायत है कि एमसीडी के द्वारा सीवर तो खोल दिए जाते हैं लेकिन उन्हें बंद नहीं किए जाते है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget