एक्सप्लोरर

दिल्ली की सड़कों से गायब होंगे आवारा कुत्ते? सरकार की नई रणनीति, CM रेखा गुप्ता ने लिया ये फैसला

Delhi Stary Dogs: दिल्ली में आवारा कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाओं पर सरकार ने सख्ती दिखाई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में रिलोकेशन को लेकर कानूनी बदलाव पर चर्चा हुई.

दिल्ली में आवारा कुत्तों और मवेशियों के हमलों की घटनाएं दिन ब दिन चिंताजनक रूप लेती जा रही हैं. हाल ही में एक 6 साल की बच्ची की कुत्ते के काटने से मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है. 

इसी के मद्देनज़र बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें इस समस्या से निपटने के लिए कानूनी बदलाव सहित कई उपायों पर चर्चा की गई. पीटीआई के अनुसार, बैठक में यह विचार सामने आया कि यदि अदालत की अनुमति मिले, तो इन कुत्तों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया पर विचार किया जा सकता है.

कानून में बदलाव की तैयारी और बैठक के प्रमुख बिंदु

दिल्ली सरकार Animal Birth Control (ABC) Rules, 2023 में संशोधन पर विचार कर रही है, जो अभी सिर्फ नसबंदी की अनुमति देते हैं, लेकिन दूसरी जगह शिफ्ट करने की नहीं. सरकार कोर्ट का रुख करने की योजना बना रही है, ताकि गंभीर मामलों में आवारा कुत्तों को अन्यत्र भेजने की अनुमति मिल सके. 

बैठक में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से बचाने के उपायों पर भी मंथन किया गया. अधिकारियों के अनुसार, यह पहली बार है जब अदालत ने खुद संज्ञान लेकर मामले को गंभीरता से उठाया है.

क्यों बनी यह स्थिति? सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

हाल ही में रोहिणी के पूठ कलां इलाके में एक बच्ची की रेबीज से मौत ने लोगों में आक्रोश भर दिया है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली और आसपास के इलाकों में रोज़ाना दर्ज हो रहे सैकड़ों डॉग बाइट मामलों पर चिंता जताई. कोर्ट ने कहा कि ये घटनाएं ना सिर्फ़ शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी नागरिकों को प्रभावित कर रही हैं, और सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है.

अब आगे क्या?

फिलहाल सरकार अंतिम निर्णय से पहले कानूनी सलाह और अदालत के रुख का इंतजार कर रही है. हालांकि, इस विषय पर हो रही सक्रियता से यह स्पष्ट है कि अब दिल्ली सरकार और न्यायपालिका दोनों ही इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एकमत हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रिलोकेशन की अनुमति मिलती है, तो यह देश भर के लिए एक मिसाल बन सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget