एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: कांग्रेस नेता अरविंदर लवली का AAP पर हमला, 'सरकार की नाकामी से यमुना का पानी प्रदूषित'

Chhath Puja 2023: कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने छठ पूजा के दौरान ड्राई डे घोषित करने की मांग की है. उन्होंने यमुना के प्रदूषण को लेकर दिल्ली की सीएम केजरीवाल सरकार को भी घेरा है.

Delhi News: दिवाली (Diwali) के बाद होने वाले छठ महापर्व (Chhath Puja) को लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं. चूंकि यह पर्व पूर्वांचलियों के लिए काफी अहम होता है जिसके लिए दिल्ली सरकार की तरफ से भी घाटों के निर्माण करवाए जा रहे हैं. वहीं नेता और क्षेत्रीय प्रतिनिधि भी घाटों और वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) यमुना स्थित ITO छठ घाट का दौरा करने पहुंचे. 

इस दौरान लवली ने छठ महापर्व पर ड्राई डे की मांग को दोहराया. इसके लिए दिल्ली कांग्रेस ने उपराज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा था. वहीं यमुना स्थित छठ घाट का दौरा करते हुए लवली ने कहा कि दिल्ली की जनता प्रदूषण का डबल कहर झेल रही है. एक तरफ जहां हवा पूरी तरह दूषित हो रही है वहीं सरकार की नकामियों के कारण यमुना का पानी पूरी तरह विषैला हो गया है.

श्रद्धालु दूषित पानी में छठ माता की अराधना करने को मजबूर
लवली ने केजरीवाल सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि बड़े-बड़े विज्ञापन और बजट आंवटन के बावजूद सरकार न तो राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई सकारात्मक योजना बना पाई और न ही यमुना के पानी में घुलते जहर पर कोई नियंत्रण कर पाई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की नाकामी और जनता के प्रति बेरुखी के कारण पूर्वाचंल श्रद्धालु प्रदूषित पानी में छठ माता की अराधना करने को मजबूर हैं. लवली ने कहा कि आने वाले 4-5 दिन बाद छठ महापर्व है, लेकिन सरकार ने इसकी तैयारियों को लेकर सिंचाई विभाग को कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं और न ही अभी तक जल बोर्ड द्वारा कृत्रिम घाट बनाकर उनमें पानी की व्यवस्था की गई है.

सरकार और निगम छठ पर्व सफाई व्यवस्था दुरस्त करने में विफल
लवली ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए हरियाणा सरकार से भी कोई बात नहीं की गई है जिससे कि पूर्वाचंल के लोग स्वच्छ पानी में पूजा अर्चना कर सकें. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम दोनों राजधानी में छठ पर्व पर सफाई करने में विफल रही है.

छठ पूजा समिति अपने स्तर पर करती है घाटों पर प्रबंध
लवली ने कांग्रेस के शासन काल की याद दिलाते हुए कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, तब छठ से 10 दिन पहले ही संबंधित विभागों के साथ एसडीएम और डीसी को उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए जाते थे और हरियाणा सरकार से अनुरोध करके समय से यमुना में पानी छुड़वाया जाता था. वहीं हर साल दिल्ली सरकार के मंत्री नाव में खड़े होकर फोटो तो खिचवाते हैं, लेकिन छठ महापर्व की तैयारियों को दुरस्त करने के लिए कोई पर्याप्त कार्यवाही नहीं करते हैं.

ये भी पढ़ें-  चुनाव आयोग ने AAP को जारी किया कारण बताओ नोटिस, जानें वजह

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget