एक्सप्लोरर

Rekha Gupta Security: दिल्ली पुलिस के हाथों में वापस से रेखा गुप्ता की सुरक्षा, सरकार ने CRPF को हटाया, पढ़ें पूरा मामला

Delhi CM Rekha Gupta Security: केंद्र सरकार ने दिल्ली CM रेखा गुप्ता की Z श्रेणी CRPF सुरक्षा हटाकर जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को सौंपी. सिविल लाइंस हमले में अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में एक बार फिर बदलाव किया गया है. ये बदलाव केंद्र सरकार की ओर से किया गया है. इसके अनुसार अब दिल्ली की सीएम की सुरक्षा वापस दिल्ली पुलिस को सौंप दी जाएगी.

केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई सीआरपीएफ की ‘Z श्रेणी’ सुरक्षा वापस ले ली है. यह फैसला उस हमले के कुछ दिनों बाद लिया गया है, जिसके चलते उन्हें अस्थायी रूप से सीआरपीएफ कवर दिया गया था.

हमले के बाद दी गई थी CRPF की सुरक्षा

20 अगस्त की सुबह सिविल लाइंस स्थित कैंप ऑफिस में जन सुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने हमला किया था. मुख्यमंत्री के दफ्तर ने इस हमले को “सुनियोजित साजिश” करार दिया था. हमले के अगले ही दिन गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा विंग को उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा देने का निर्देश दिया था.

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पहले सीआरपीएफ सुरक्षा देने का आदेश तैयार किया था, लेकिन बाद में योजना बदली गई और कवर हटाने के आदेश जारी कर दिए गए. अब दिल्ली पुलिस सीएम गुप्ता की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी.

हमले में अब तक 2 की गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने अब तक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें मुख्य आरोपी 41 वर्षीय साकिया राजेश भाई खिमजी शामिल है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और ऑटो-रिक्शा चालक है.

जानकारी के अनुसार, साकिया राजेश भाई खिमजी के परिजनों ने बताया कि वे एक पशु प्रेमी हैं और दिल्ली में आवारा कुत्तों को शेल्टर होम ले जाने के फैसले से नाराज थे. वहीं कुथ का मानना है कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है जिस वजह से उसने ऐसा किया. वहीं बीजेपी ने इस हमले के बाद विपक्ष पर भी निशाना साधा था. 

दिल्ली पुलिस इस मामलें में जांच कर रही हैं. सच्चाई क्या है ये आने वाले दिनों में जांत के बाद ही सामने आएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget