एक्सप्लोरर

CBSE Internal Marks: सेंट्रल बोर्ड ने स्कूलों को 10वीं और 12वीं के इंटर्नल मार्क्स अपलोड करने के लिए दिया अतिरिक्त समय, ये है नई लास्ट डेट

CBSE Internal Assessment Marks: सीबीएसई बोर्ड द्वारा स्कूलों को इंटर्नल अंक चढ़ाने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है. कई स्कूल दसवीं और बारहवीं के छात्रों के इंटर्नल एसेस्मेंट अंक चढ़ाने से रह गए थे.

CBSE Extends Last Date To Upload Internal Assessment Marks of Class 10th & 12th Students: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास दसवीं और बारहवीं (CBSE Class 10th & 12th Students) के छात्रों के इंटर्नल अंक अपलोड (CBSE 10th & 12th Internal Marks) करने के लिए स्कूलों को अतिरिक्त समय दिया है. दरअसल सीबीएसई (CBSE Board) को कई स्कूलों की तरफ से प्रार्थना प्राप्त हो रही थी कि उन्हें आंतरिक अंक चढ़ाने के लिए कुछ और मोहलत दी जाए. बोर्ड द्वारा जो पिछली तारीख तय की गई थी उसमें कई स्कूल (CBSE Board Schools) इंटर्नल मार्क्स (CBSE Board Schools Internal Marks) चढ़ाने का काम नहीं पूरा कर पाए.

इन परीक्षाओं के अंक चढ़ाने हैं बाकी –

सीबीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के छात्रों को कई विषयों में अंक (CBSE Board Class 10th & 12th Internal Assessment Marks) दिए जाते हैं. दरअसल इन्हें प्रोजेक्ट वर्क, टर्म वन और टर्म टू के प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स, इंटर्नल एसेस्मेंट के मार्क्स भी दिए जाते हैं. सभी के आधार पर फाइनल स्कोर बनता है.

ये थी पिछली अंतिम तारीख –

बता दें कि स्कूलों को पहले प्रोजेक्ट्स, इंटर्नल एसेस्मेंट और प्रैक्टिकल एग्जाम्स आदि की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 2 मार्च का समय दिया गया था. इनकी अंतिम तिथि संबंधित कक्षाओं की अंतिम परीक्षा की तिथि से 10 दिन पहले की होनी थी.

क्या कहना है बोर्ड का –

बोर्ड ने अंतिम तारीख के अनुसार अंक चढ़ाने का पोर्टल डिएक्टिवेट कर दिया था. हालांकि बाद में बोर्ड की नजर में आया कि क्लास दस के 39 स्कूल टर्म वन और 537 स्कूल टर्म टू के अंक नहीं चढ़ा पाए.

इसी तरह बारहवीं में 141 स्कूल टर्म वन और 185 स्कूल टर्म टू के अंकों को चढ़ाने में असफल रहे. इन्हें देखते हुए बोर्ड ने इंटर्नल मार्क्स चढ़ाने की अंतिम तारीख क्लास 10 के लिए 31 मई 2022 और क्लास 12 के लिए 05 जून 2022 कर दी है.

यह भी पढ़ें:

UP Panchayat Sahayak Bharti 2022: यूपी में पंचायत सहायक पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 2500 से अधिक पदों के लिए 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

MPPSC Exams 2022: इस तारीख से होंगी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्थगित परीक्षाएं, जानें MPPSC एग्जाम के नए कैलेंडर की खास बातें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के 60 लाख लोगों को यमुना के पानी से चलाना होगा काम, क्या है वजह?
दिल्ली के 60 लाख लोगों को यमुना के पानी से चलाना होगा काम, क्या है वजह?
दिल्ली में प्रदूषण से थोड़ी राहत, घटकर 191 पर आया AQI
दिल्ली में प्रदूषण से थोड़ी राहत, घटकर 191 पर आया AQI
'उन्हें तुरंत पाकिस्तान...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी
'उन्हें तुरंत पाकिस्तान...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी
दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में प्रोटेस्ट के बीच बवाल, ऑनलाइन की गईंं क्लासेज
दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में प्रोटेस्ट के बीच बवाल, ऑनलाइन की गईंं क्लासेज

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget