एक्सप्लोरर

AAP सरकार ने आयोजित की स्कूलों में मेगा PTM तो BJP ने कसा तंज, बोली- राष्ट्रीय शोक पर...'

Delhi Election 2025: दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया जिसमें अरविंद केजरीवाल, आतिशी और मनीष सिसोदिया ने भी शिकरत की.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के करीब 1500 सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया. इस दौरान एक सरकारी स्कूल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी शिरकत की. छात्रों और उनके पेरेंट्स से शिक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा कर उनके फीडबैक लिया. इसको लेकर बीजेपी ने तंज किया है. बीजेपी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने राष्ट्रीय शोक के बावजूद स्कूलों के मेगा पीटीएम कार्यक्रम कर राजनीतिक दुरुपयोग को आगे बढ़ाया. 

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कई सरकारी स्कूलों में आयोजित पीटीएम में भाग लिया और बच्चे व उनके पेरेंट्स से शिक्षा पर बात की. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों में PTM के दौरान बच्चों और उनके माता-पिता से मिलकर, उनसे बातें करके महसूस हुआ कि हमारी मेहनत रंग ला रही है. हर चेहरा उम्मीदों से भरा था. यही बच्चे दिल्ली और देश का भविष्य हैं.

वहीं, सीएम आतिशी ने कहा, ''आज दिल्ली सरकार के स्कूलों की मेगा PTM में, कालकाजी स्कूल की बच्ची के पिता ने स्कूल को लेकर अपने दिल की बात कही। कुछ और पेरेंट्स, और मेरे कुछ नन्हे दोस्तों ने भी बताया की उनका स्कूल कैसा चल रहा है. ज़रूर सुनें. अरविंद केजरीवाल जी की शिक्षा क्रांति का प्रमाण आपको इनकी बातों से मिलेगा.''

राजनीतिक रूप से प्रेरित था आयोजन - बीजेपी

बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इसको लेकर दिल्ली की मौजूदा सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा, ''यह चौंकाने वाला है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की स्मृति में घोषित राष्ट्रीय शोक के बावजूद दिल्ली सरकार ने आज अपने स्कूलों में मेगा पीटीएम कार्यक्रम आयोजित किया. हम इस राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्यक्रम के आयोजन की कड़ी निंदा करते हैं."

राष्ट्रीय शोक  की पूर्ण उपेक्षा की गई  - बीजेपी

शंकर कपूर ने कहा कि आप ने हमेशा दिल्ली के सरकारी स्कूलों का अपने राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए दुरुपयोग किया है. इसी उद्देश्य से आतिशी  की सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनावों की संभावित घोषणा से कुछ दिन पहले अपने स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमेशा की तरह अपने नेताओं, अरविंद केजरीवाल और उनके स्थानीय विधायक उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र के स्कूलों में बढ़ावा देना था. आज पूरे दिन उन्होंने यह आयोजन राष्ट्रीय शोक की पूर्ण उपेक्षा के साथ किया.

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि यह चौंकाने वाला है कि जब देश के एकमात्र सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी मेगा कार्यक्रम में भाग ले रहे थे. उनकी शोक सभा में उपस्थिति केवल एक औपचारिकता थी.

ये भी पढ़ें- LG के आदेश पर दिल्ली CM महिला सम्मान योजना की जांच शुरू, संदीप दीक्षित ने की थी मांग  

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget