एक्सप्लोरर

Delhi: अब प्राइवेट इवेंट के लिए भी बुक हो पाएगा 'भारत मंडपम', जानें कितना किराया लगेगा?

Bharat Mandapam: जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान तैयार हुए भारत मंडपम को अब ट्रेड फेयर जैसे इवेंट के लिए भी खोल दिया गया है. हालांकि यहां इवेंट आयोजित करने के लिए महंगी कीमत चुकानी होगी.

Delhi News: राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में G-20 सम्मेलन (G20 Summit) के लिए खास तौर पर बना कर सजाए गए 'भारत मंडपम' (Bharat Mandapam) में अब आप भी कोई कार्यक्रम कर सकते हैं. इस शानदार और विश्वस्तरीय समारोह स्थल पर प्रदर्शनी, कॉर्पोरेट इवेंट या सेमिनार और मीटिंग आदि आयोजित किए जा सकते हैं. इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) ने इसकी बुकिंग के लिए बाकायदा रेट भी तय कर दिए हैं. जिसके बाद इस भारत मंडपम में कई तरह के इवेंट्स आयोजित किए जा सकेंगे. आइए जानते हैं क्या है भारत मंडपम के एक हॉल का किराया...

ITPO के एक अधिकारी ने एबीपी लाइव की टीम से बातचीत में बताया कि जी-20 समिट के बाद अब अलग-अलग इवेंट्स के लिए भारत मंडपम बुक होगा. जिसमें कॉर्पोरेट इवेंट्स और सरकार के कार्यक्रम शामिल हैं. इस पूरे कन्वेंशन सेंटर में कई अलग-अलग हॉल शामिल हैं. इन्हें अलग-अलग लेवल में बांटा गया है. इनमें मीटिंग रूम से लेकर ऑडिटोरियम और एंफीथिएटर के अलग-अलग बुकिंग चार्ज हैं. 

भारत मंडपम के मल्टी फंक्शन हॉल की बुकिंग सबसे महंगी
बता दें कि, सामान्य कन्वेंशन सेंटर की तुलना में यहां आयोजन करना थोड़ा महंगा पड़ेगा. जिसमें भारत मंडपम के मल्टी फंक्शनल हॉल की बुकिंग सबसे महंगी है. इसका किराया 25 लाख रुपये प्रतिदिन है, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल का किराया 12 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लिया जाएगा. प्लेनरी हॉल के लिए 12 लाख रुपये, पीए रूम का 3 लाख, जबकि ग्राउंड फ्लोर के मीटिंग रूम का किराया 1.30 लाख रुपये है. कार्यक्रम की बुकिंग को लेकर आईटीपीओ ने स्पष्ट किया है कि यहां शादी-ब्याह जैसे आईजन नहीं किये जा सकते है.

ITPO की वेबसाईट या अधिकारियों से संपर्क करके कर सकते हैं बुकिंग
बुकिंग के लिए ITPO की वेबसाइट या फिर सीधे संपर्क करके इन मीटिंग रूम या ऑडिटोरियम को बुक कराया जा सकता है. प्रगति मैदान में आने वाले दिनों में इंटरनेशनल इंडिया ट्रेड फेयर जैसे कई इवेंट होंगे, जिनके टिकट खरीदकर आप भी यहां जा सकते हैं और इस भव्य भारत मंडपम को देख सकते हैं.  

ये भी पढ़ें-  Taxi Driver Dragged: दिल्ली में कंझावला जैसी एक और घटना, नीचे दबे टैक्सी ड्राइवर को घसीटते हुए ले गई कार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget