एक्सप्लोरर

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के पति की बैठक वाली तस्वीर से बवाल, आतिशी बोलीं- 'देश के इतिहास में...'

Atishi News: आतिशी के मुताबिक पहले हम सुनते थे कि महिला सरपंच का सारा सरकारी काम उसका पति संभालता है, लेकिन देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब महिला सीएम का सरकारी काम उनके पति संभाल रहे हैं.

Atishi On Rekha Gupta: दिल्ली की राजनीति में शनिवार (12 अप्रैल) को उस समय एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, जब विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर राष्ट्रीय राजधानी को नहीं संभाल पाने के आरोप लगा दिए. उन्होंने एक्स पर दावा किया है कि सीएम के पति दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के वरिष्ठ अधिकारियों की एक आधिकारिक बैठक में मौजूद थे. ये सवाल भी उठाया है कि क्या रेखा गुप्ता से दिल्ली संभल नहीं रहा?

दरअसल, आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को मुख्यमंत्री के पति चला रहे हैं. उन्होंने इस स्थिति की तुलना ‘गांवों में अक्सर देखी जाने वाली स्थिति’ से की. आतिशी ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘इस तस्वीर को ध्यान से देखिए जो व्यक्ति एमसीडी, डीजेबी, पीडब्ल्यूडी और डीयूएसआईबी के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति हैं.’’

'सीएम के पति संभाल रहे सारा सरकारी काम'

उन्होंने कहा, ‘‘पहले हम सुनते थे कि अगर गांव में कोई महिला सरपंच चुनी जाती है, तो सारा सरकारी काम उसका पति संभालता है, लेकिन देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी और सारा सरकारी काम उनके पति संभाल रहे हैं.’’

आतिशी ने आगे लिखा है, ‘‘क्या रेखा गुप्ता को सरकारी काम संभालना नहीं आता? क्या इसी वजह से दिल्ली में रोज़ लंबे-लंबे पॉवर कट हो रहे हैं? क्या रेखा से बिजली कंपनियां नहीं संभल रहीं?’’ क्या इसी वजह से प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ रही हैं? क्या रेखा से शिक्षा विभाग नहीं संभल रहा? एक मुख्यमंत्री-पति का सरकार चलाना बेहद खतरनाक है!

CM के बचाव में सामने आए वीरेंद्र सचदेवा 

आप नेता आतिशी के इन आरोपों के जवाब में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘‘यह हैरानी की बात है कि स्वयं एक महिला होने के बावजूद आतिशी एक महिला नेता का अपमान कर रही हैं. रेखा गुप्ता ने जन सेवा के संकल्प के साथ अपने खुद के परिश्रम से डूसू छात्रसंघ सचिव से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक की यात्रा तय की है. उनके पति द्वारा उनका समर्थन किया जाना न तो गैरकानूनी है और न ही अनैतिक. यह ‘बिल्कुल सामान्य’ बात है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने ट्रायल रोकने से किया इनकार
CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने ट्रायल रोकने से किया इनकार
दिल्ली पुलिस का जुए के किंगपिन जीतू पर शिकंजा, 5 करोड़ की अवैध संपत्ति को किया जब्त
दिल्ली पुलिस का जुए के किंगपिन जीतू पर शिकंजा, 5 करोड़ की अवैध संपत्ति को किया जब्त
दिल्ली क्राइम ब्रांच और बांग्लादेशी डकैत गैंग के बीच देर रात मुठभेड़, 6 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली क्राइम ब्रांच और बांग्लादेशी डकैत गैंग के बीच देर रात मुठभेड़, 6 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा लॉरेंस बिश्नोई का करीबी रुबल, दुबई-बैंकॉक कनेक्शन का हुआ खुलासा
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा लॉरेंस बिश्नोई का करीबी रुबल, दुबई-बैंकॉक कनेक्शन का हुआ खुलासा

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के परिसीमन वाले विधेयक को लेकर गुस्से में स्टालिन, विधेयक की कॉपी को लगाई आग, बोले- 'अब होगा...'
केंद्र के परिसीमन वाले विधेयक को लेकर गुस्से में स्टालिन, विधेयक की कॉपी को लगाई आग, बोले- 'अब होगा...'
यूपी में गर्मी का प्रकोप शुरू, बांदा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लखनऊ से नोएडा तक बुरा हाल
यूपी में गर्मी का प्रकोप शुरू, बांदा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लखनऊ से नोएडा तक बुरा हाल
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
India Economy 2025: IMF रैंकिंग में पिछड़ा भारत, इस देश से हुआ पीछे, जानें अब किस नंबर पर पहुंचा
IMF रैंकिंग में पिछड़ा भारत, इस देश से हुआ पीछे, जानें अब किस नंबर पर पहुंचा
Rare Wild Fruits Of Nepal: नेपाल के जंगलों में मिलते हैं ये 5 जादुई फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
नेपाल के जंगलों में मिलते हैं ये 5 जादुई फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
भिंडी की खेती में बस 3 बातों का रखें ध्यान, मंडी में मिलेगा टॉप रेट
भिंडी की खेती में बस 3 बातों का रखें ध्यान, मंडी में मिलेगा टॉप रेट
Embed widget