एक्सप्लोरर

'अंग्रेजों ने तो जेल में चिट्ठी भी लिखने दी थी लेकिन BJP...', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

Arvind Kejriwal News: आजादी के लिए लड़ने वालों की याद दिलाते हुए अरविंद केजरीवाल ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के सपनों का ज़िक्र करते हुए कहा कि वो सपने अब पूरे नहीं हो रहे हैं.

Arvind Kejriwal on BJP: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार (23) को शहीदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया. इस आयोजन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज के दिन को शहादत दिवस माना जाता है क्योंकि तीन बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु तीनों को आज ही के दिन अंग्रेजों ने फांसी की सजा दी थी."

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "उनको पता था कि यह होने वाला है. सोचो उन्होंने 100 साल पहले बोल दिया था और आज हमारे देश के अंदर वही हो रहा है जो जो सपने स्वतंत्रता सेनानियों के मन में थे. जिन सपनों के लिए उन लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी और इतने अत्याचार बर्दाश्त किए. आज उनका एक भी सपना पूरा नहीं हो रहा है. उल्टी दिशा में गंगा बहनी चालू हो गई है."

अरविंद केजरीवाल ने सुनाई जेल की आपबीती
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जब मै जेल में था और मुख्यमंत्री था, तब मैंने एलजी साहब को चिट्ठी लिखी थी. 15 अगस्त के मौके पर मुख्यमंत्री झंडा फहराता है. मुझे चिंता हुई की 15 अगस्त को इस बार कौन झंडा फहराएगा, तो मैंने एलजी साहब को एक चिट्ठी लिखी और आग्रह किया कि मंत्री आतिशी झंडा फहराएं. मेरी चिट्ठी अब तक नहीं पहुंचाई गई. बाद में मुझ से कहा गया जेल में मिलने वाली आपकी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी. अंग्रेजों ने भी जेल में चिट्ठी लिखने की इजाजत दी, लेकिन तुम लोग तो उनसे भी बुरे हो."

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "उन्होंने 2 दिन के अंदर सबसे पहला काम यह किया कि बाबा साहेब भीमराव की ओर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर हटा दी. मुझे बहुत तकलीफ हुई."

गांधी जी की तस्वीर को लेकर अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, "जिन्होंने देश की आजादी के लिए इतनी बड़ी कुर्बानियां दीं, इतने संघर्ष किए, उनको हम इस तरह से भूल जाएंगे उनकी तस्वीरें हटा देंगे. जब हम लोगों ने तस्वीरें लगाई थीं, तो कांग्रेस ने और उनके समर्थकों ने हमारी बड़ी निंदा की थी. उन्होंने कहा था कि इन्होंने गांधी जी की तस्वीर नहीं लगाई. गांधी जी की तस्वीर नहीं लगाई. जब बीजेपी ने दोनों की तस्वीर हटाई तो कांग्रेस कुछ नहीं बोली. यह तो दोनों का घाल मेल चल रहा है."

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget