एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल का BJP पर निशाना, '...आयुष्मान भारत योजना में बहुत सारे घोटाले हैं'

Delhi News: अरविंद केजरीवाल ने आयुष्मान भारत योजना को घोटाला करार देते हुए कहा कि यह दिल्ली के श्रेष्ठ स्वास्थ्य मॉडल को लागू करने से रोक रही है. आयुष्मान योजना में भर्ती होने की शर्त है.

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार की आयुष्मान भारत योजना को बड़ा घोटाला बताते हुए देशभर में दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल को लागू करने की सलाह दी है. अरविंद केजरीवाल का कहना है कि यह मेरा नहीं बल्कि कैग का कहना है कि आयुष्मान भारत योजना में बहुत सारे घोटाले हैं. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''इस योजना में इलाज के लिए मरीज को भर्ती होना जरूरी है, जबकि दिल्ली में भर्ती होने की कोई शर्त नहीं है, 5 रुपये की दवाई से लेकर 1 करोड़ तक का इलाज मुफ्त है. जब दिल्ली में दवाई, टेस्ट, इलाज सब फ्री है तो यहां आयुष्मान भारत योजना की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री को दिल्ली के हेल्थ मॉडल का अध्ययन कर इसे पूरे देश में लागू करना चाहिए.''

'आईपीडी में जाकर करवा सकते हैं फ्री में इजाल'
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना कहती है कि जब आप अस्पताल में भर्ती होंगे तब आपका 5 लाख तक का इलाज होगा, जबकि दिल्ली में हमारी योजना के तहत आपको सर्दी-जुकाम भी हो तो आप ओपीडी, आईपीडी में जाकर इजाल फ्री में करवा सकते हैं.  

'बार-बार नहीं करनी चाहिए हमारी या तुम्हारी योजना वाली बात'
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां कोई पांच लाख रुपये की लिमिट नहीं है. जब यहां दवाइंया, टेस्ट, ओपीडी, आईपीडी, रेग्यूलर चेकअप से लेकर सबकुछ फ्री है तो दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है. इसलिए मैंने प्रधानमंत्री मोदी से भी निवेदन किया कि वह दिल्ली के हेल्थ मॉडल का अध्ययन करके उसे पूरे देश में लागू करें. उन्हें बार-बार हमारी या तुम्हारी योजना वाली बात नहीं करनी चाहिए. जो भी अच्छी योजना है उसे देश के अंदर लागू होना चाहिए. 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने उनसे बात की थी. प्रधानमंत्री का कहना है कि आप अपनी योजना बंद करके केवल आयुष्मान भारत योजना को लागू करिए. दिल्ली सरकार की योजना किसी व्यक्ति का 20 लाख रुपये का भी इलाज मुफ्त में होता है. हमारे मोहल्ला क्लीनिक में कोई जाता है तो उसका इलाज भी मुफ्त होता है. हम इसे कैसे बंद कर दें?

'नकली पेशेंट के नाम पर बीजेपी भर रहे हैं अपनी जेब' 
वहीं, आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बुधवार (30 अक्टूबर) को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक रैली में फिर एक झूठ बोला. आम आदमी पार्टी के लिए हेल्थ एक बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है. यहां पर अरविंद केजरीवाल की सरकार ने एक ऐसा हेल्थ मॉडल पेश किया है, जिसकी तारीफ संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान को भी करनी पड़ी थी. प्रियंका कक्कड ने कहा कि वहीं पीएम मोदी ने देश के आगे एक ऐसा आयुष्मान भारत स्कैम पेश किया है, कि सीए को भी उसके फर्वाड़े के बारे में बोलना पड़ा था. बताया गया था कि मृतक पेशेंट और नकली पेशेंट के नाम पर बीजेपी अपनी जेब भर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मोबाइल टॉवरों से कीमती उपकरण चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, 52 आरोपी गिरफ्तार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी
दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी
दिल्ली में 70 लाख की लूट का खुलासा, 6 गिरफ्तार, 30 लाख से अधिक बरामद
दिल्ली में 70 लाख की लूट का खुलासा, 6 गिरफ्तार, 30 लाख से अधिक बरामद
CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें पूरा मामला
CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें पूरा मामला
टिंडर गर्ल का डेटिंग जाल! ब्लाइंड डेट के नाम पर ठगी, कैफे मालिक गिरफ्तार
टिंडर गर्ल का डेटिंग जाल! ब्लाइंड डेट के नाम पर ठगी, कैफे मालिक गिरफ्तार

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget