एक्सप्लोरर

SC में याचिका दाखिल करने पर दिल्ली के CM बोले, '...वो तो चाहते हैं कि केजरीवाल मर जाए'

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा जमानत की अवधि बढ़ाई जाने की मांग पर बीजेपी ने निशाना साधा था. अब इस पर सीएम केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम जमानत (Interim Bail) की अवधि सात दिन के लिए बढ़ाने की अपील की है. इस संबंध में उन्होंने याचिका दाखिल की है. उनकी इस याचिका पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं जिसका जवाब सीएम केजरीवाल ने दिया है. केजरीवाल ने कहा, ''उनकी तो तहे दिल से इच्छा है कि केजरीवाल मर जाए.''

सीएम केजरीवाल ने पंजाब में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''उनकी तो तहे दिल से इच्छा है कि केजरीवाल मर जाए. मैंने केवल टेस्ट कराने के लिए सात दिन की जमानत मांगी है क्योंकि मेरा वजन 7 किलोग्राम गिर गया था. अगर किसी का एक महीने में बिना किसी वजह के सात किलोग्राम वजन गिर जाए तो यह सीरियस प्रॉब्लम होती है. डॉक्टर ने बहुत सारे टेस्ट कराने कहे हैं. एक सप्ताह का ही समय मांगा है और उसमें सारे टेस्ट करा लूंगा.''

डॉक्टर ने टेस्ट कराने की दी है सलाह - केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''कहीं ऐसा न हो कि कोई गंभीर बीमारी हो और पता न चले, फेज टू और फेज थ्री में पहुंच जाए और लेट ना हो जाए. डॉक्टर ने कहा कि अगर सारे टेस्ट हो जाए तो कम से कम पता तो चलेगा कि कुछ सीरियस नहीं है.''

केजरीवाल बाहर जाने में तंदरुस्त, जेल जाने में बीमार - बीजेपी
सीएम केजरीवाल द्वारा अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाए जाने की मांग पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने तंज भरे लहजे में कहा, ''कल तक इंटरव्यू देकर अरविंद केजरीवाल जी कह रहे थे कि हमारी तो सवा तीन सौ सीटें आ रही हैं. कहते थे कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा. यह तो स्पष्ट है कि इंडिया गठबंधन की सरकार भी नहीं बन रही. एनडीए को बहुमत मिल रहा है और आपको जेल भी जाना पड़ेगा. इसलिए आप जमानत मांग रहे हैं. हैरानी इस बात की है कि जो तंदरुस्त बाहर घूम रहा है, सारा दिन पीएम मोदी पर हमला करते हैं. जब जेल जाने की बात आती है तो तबीयत खराब हो जाती है.''

ये भी पढ़ें- केजरीवाल सरकार का अस्पतालों को निर्देश, 8 जून तक पूरी करें फायर ऑडिट

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget