एक्सप्लोरर

क्या पंजाब के CM को जल्द ही बदल दिया जाएगा? अरविंद केजरीवाल बोले, 'आपको...'

Arvind Kejriwal News: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष के दावों पर तस्वीर साफ कर दी.

पंजाब में विपक्षी दल लगातार ये दावे कर रहे थे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पद से हटा दिया जाएगा. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि भगवंत मान सीएम के तौर पर अपने पांच साल के कार्यकाल को पूरा करेंगे. विपक्ष के दावों पर सवाल किए जाने का जवाब देते हुए उन्होंने मीडिया से कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है.

पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या- केजरीवाल

रविवार (16 मार्च) को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बात कही. हालांकि, केजरीवाल ने यह भी कहा कि पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या है अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे होने पर रविवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर में 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र पूरा करने के बाद शनिवार को अमृतसर पहुंचे. 

पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पहुंचे स्वर्ण मंदिर

स्वर्ण मंदिर में केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे. ‘आप’ ने 2022 में पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीट में से 92 सीट जीतकर सरकार बनाई थी.

'नशे के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए एक साथ आए हैं'

केजरीवाल ने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मान साहब ने 16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री का पद संभाला था. आज हम यहां गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं. तीन वर्षों में उन्होंने (गुरुओं ने) हमारा मार्गदर्शन किया और लोगों की सेवा करते रहने की शक्ति प्रदान की. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज पंजाब में सबसे बड़ी समस्या नशा और भ्रष्टाचार है. पंजाब के तीन करोड़ लोग नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए एक साथ आए हैं... यह न्याय की लड़ाई है.’’

हम सेवा के लिए, सत्ता के लिए नहीं- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें शक्ति प्रदान करें ताकि वे पंजाब के लोगों की सेवा करते रहें. आप प्रमुख ने कहा, ‘‘ हम यहां पंजाब में लोगों की सेवा करने के लिए हैं, सत्ता के लिए नहीं. ’’

आप के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा यह दावा किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कि पंजाब के मुख्यमंत्री को जल्द ही बदल दिया जाएगा, केजरीवाल ने कहा, ‘‘ मान साहब पांच साल पूरे करेंगे, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है... वे अगले पांच साल भी पूरे करेंगे.’’


क्या पंजाब के CM को जल्द ही बदल दिया जाएगा? अरविंद केजरीवाल बोले, 'आपको...

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किया था ये दावा

पिछले महीने पंजाब में कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं और पाला बदलने को तैयार हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि भगवंत मान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संपर्क में हैं.

पिछले तीन सालों में जो काम हुआ वो 70 सालों में नहीं हुआ- सीएम मान

इससे पहले सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ. मान ने दावा किया कि पंजाब के युवाओं को 52,000 सरकारी नौकरियां दी गई हैं तथा राज्य में नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग शुरू हो गई है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘‘16 मार्च 2022 को खटकड़ कलां में हमने पंजाब को फिर से 'रंगला पंजाब' (समृद्ध) बनाने का संकल्प लिया था... हम उस वादे को पूरा करने के लिए नेक नीयत और पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं.’’

मान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इन तीन वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ. हम पंजाबियों से किए गए हर वादे को पूरा करेंगे. हम पंजाब से नशे की बुराई को खत्म करने के लिए जारी लड़ाई को उसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएंगे. पंजाब के तीन करोड़ लोगों को आपके समर्थन और उन पर विश्वास के लिए धन्यवाद.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
Virat-Anushka Wedding Anniversary: एक एड ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, ऐसे शुरू हुई थी क्यूट लव स्टोरी की शुरुआत
एक एड ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, ऐसे शुरू हुई थी क्यूट लव स्टोरी की शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
Virat-Anushka Wedding Anniversary: एक एड ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, ऐसे शुरू हुई थी क्यूट लव स्टोरी की शुरुआत
एक एड ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, ऐसे शुरू हुई थी क्यूट लव स्टोरी की शुरुआत
बढ़ती ठंड के बीच पटना में बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे से लगेंगे 8वीं तक के क्लास
बढ़ती ठंड के बीच पटना में बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे से लगेंगे 8वीं तक के क्लास
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
Trump Tariff on Indian Rice: भारत के चावल से खुन्नस में क्यों ट्रंप, इस पर क्यों लगाना चाहते हैं टैरिफ?
भारत के चावल से खुन्नस में क्यों ट्रंप, इस पर क्यों लगाना चाहते हैं टैरिफ?
Video: मालिक की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया कुत्ता, फूट फूटकर लगा रोने- भावुक कर देगा वीडियो
मालिक की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया कुत्ता, फूट फूटकर लगा रोने- भावुक कर देगा वीडियो
Embed widget