एक्सप्लोरर

NSA हटाकर असम की जेल से पंजाब लाए जाएंगे अमृतपाल सिंह के साथी, इस मामले में चलाया जाएगा केस

Punjab News: असम की जेल में बंद अमृतपाल सिंह के साथियों से एनएसए हटाया जाएगा. इन पर पंजाब के एक थाने पर हमला करने का आरोप लगा था जिस मामले में कार्रवाई होनी है.

Punjab News: सांसद अमृतपाल सिंह के साथियों को असम की जेल से पंजाब लाया जाएगा. इसके पहले उनसे एनएसए हटाया जाएगा. उनपर अजनाला थाना हमले के मामले में पंजाब पुलिस बड़ी कार्रवाई के मूड में है. बताया जा रहा है कि कल (17 मार्च) से सभी बंदियों को असम की डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाया जाएगा.

अमृतपाल के नेतृत्व में घातक हथियारों से लैस लगभग 200-250 लोगों की भीड़ ने अपने एक साथी को हिरासत से छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन अजनाला पर हमला किया था. पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने वाली है. अधिकारियों ने बताया कि बंदियों के ट्रांसफर को लेकर व्यवस्था की जा रही है और पंजाब लौटने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इन साथियों से हटाया जाएगा NSA

अमृतपाल  सिंह, पापलप्रीत सिंह और जीत सिंह के अलावा अन्य बंदियों के एनएसए बढ़ाए जाने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है. अलग-अलग दिनों में संबंधित बंदियों से एनएसए हटाया जाएगा और फिर उसी अनुरूप पंजाब सरकार कानूनी कार्रवाई करेगी. डिब्रूगढ़ जेल में बंद कैदियों में दलजीत सिंह कलसी, भगवंत सिंह, कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, बसंत सिंह, हरजीत सिंह से एनएसए हटाया जाएगा.

बता दें कि अमृतपाल सिंह पिछले साल ही लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने जेल से आकर शपथ ग्रहण भी किया था. वापस उन्हें डिब्रूगढ़ की जेल में भेज दिया गया था.  अमृतपाल सिंह ने जनवरी में कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने की इजाजत मांग की थी. इसमें न्याय और समानता का हवाला दिया गया था.

संसद की कार्यवाही में शामिल होने की मांग की थी

वहीं, एक याचिका में उन्होंने संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने देने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि संसद में उनकी मौजूदगी जरूरी है नहीं तो उनकी सदस्यता चली जाएगी. उन्होंने कहा था कि लोकसभा सचिवालय की तरफ से उन्हें एक समन भेजा गया है.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget