एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal News: सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने पर राघव चड्ढा बोले- 'देशवासी की आंखें...'

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अब जेल से बाहर निकलने वाले हैं. ये आम आदमी पार्टी के सबसे बड़ी राहत की बात है.

सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हर देशवासी की आंखें ख़ुशी से नम हैं, उनके भाई उनके बेटे अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने वाले हैं.आज शाम जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे. लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का दिल की गहराइयों से आभार.  इंक़लाब ज़िंदाबाद, अरविंद केजरीवाल ज़िंदाबाद!

बता दें कि दिल्ली पिछली सुनवाई में ही शीर्ष अदालत ने इस बात के संकेत दे दिए थे. सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है. कोर्ट ने केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने को कहा है.इ ससे पहले गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी जमानत का विरोध किया था. ईडी ने कहा था कि सामान्य नागरिक की तुलना में एक राजनेता किसी विशेषाधिकार का दावा नहीं कर सकता. अपराध करने पर उसे किसी अन्य नागरिक की तरह ही गिरफ्तार और हिरासत में लिया जा सकता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था.

सीएम केजरीवाल को ऐसे समय में कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है जब दिल्ली और पंजाब में लोकसभा चुनाव होने हैं. पार्टी के लिए बहुत बड़ी राहत है जब उनके सबसे बड़े नेता जेल से बाहर आएंगे.

पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है. सीएम केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उनके आज ही जेल से बाहर निकलने की उम्मीद है.

आम आदमी पार्टी के तमाम नेता सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं. दिल्ली में 25 मई को सभी सात लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. वहीं पंजाब में आखिरी चरण में 1 जून को सभी 13 सीटों पर मतदान होगा. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है. आप जहां चार सीटों पर लड़ रही है, कांग्रेस को तीन सीटें मिली हैं.

Arvind Kejriwal Bail: सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने पर AAP ने लिया ये बड़ा फैसला, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget