एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Bail: सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने पर AAP ने लिया ये बड़ा फैसला, जानें

Arvind Kejriwal Bai News: सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद हैं. आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच हलचल तेज हो गई है. सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम ज़मानत मिलने पर आज आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव से जुड़े सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. अरविंद केजरीवाल के वकीलों के मुताबिक़ रिहाई का आदेश सुप्रीम कोर्ट से सीधा तिहाड़ जेल पहुंचेगा. सभी नेता सीएम केजरीवाल का भव्य स्वागत करेंगे.

सीएम केजरीवाल के आज ही जेल से बाहर आने की उम्मीद जताई जा रही है. दिल्ली और पंजाब में वोटिंग से पहले सीएम केजरीवाल को जमानत मिलना पार्टी के लिए किसी सौगात से कम नहीं है. सीएम केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा. दिल्ली में 25 मई तो वहीं पंजाब में 1 जून को वोटिंग होगी. हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी एक सीट पर कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. हरियाणा में भी 25 मई को वोटिंग होगी. 

इससे पहले आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल से बाहर आए थे. संजय सिंह जेल से बाहर आते ही चुनावी तैयारियों में जुट गए. अब सीएम केजरीवाल के बाहर आने के बाद पार्टी की चुनावी रणनीति की धार तेज होगी. 

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वो तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. आज कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद सीएम केजरीवाल के बाहर निकलने की उम्मीद पार्टी को है.

सीएम केजरीवाल 50 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे. इस दौरान वो चुनाव प्रचार भी कर पाएंगे. आम आदमी पार्टी ने अभी तक जितने भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, उसमें सीएम केजरीवाल का नाम है. उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. 

Arvind Kejriwal News: सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने पर राघव चड्ढा बोले- 'देशवासी की आंखें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget