एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: 'अगले 5 साल में हमारी सबसे बड़ी...', दिल्ली चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल एक और बड़ा वादा

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद ने कहा कि जनता के लिए हमने बहुत काम किए हैं, लेकिन एक चीज है, जिससे मुझे पीड़ा होती है. हमारे बच्चों के पास आज रोजगार नहीं हैं.

Arvind Kejriwal Latest News: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (23 जनवरी) को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगले 5 साल में हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता युवाओं के लिए रोजगार और नौकरियां पैदा करने की होगी.

उन्होंने कहा, "मैं, पूरी दिल्ली में गली गली घूम रहा हूं. जनता के लिए हमने बहुत काम किए हैं, लेकिन एक चीज है, जिससे मुझे पीड़ा होती है. हमारे बच्चों के पास आज रोजगार नहीं हैं. रोजगार ना मिलने की वजह से वह गलत काम करते हैं."

'रोजगार दिलाने की योजना पर  हमारी टीम करेगी काम'

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद अगले 5 सालों में मेरी टॉप प्रायोरिटी रहेगी की हमारे बच्चों को रोजगार मिले. इसके लिए हमारे पास टीम हैं और वो इसी स्कीम पर अमल करेगी. पंजाब में आम आदमी पार्टी की हमारी सरकार है. हमने वहां बच्चों को रोजगार दिया है. हमें काम करना आता है. हमारी नीयत साफ है. 

'मिडिल क्लास' की आवाज बनेगी AAP

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले  'मिडिल क्लास' के लिए अलग से मेनिफेस्टो जारी किया था. उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा तबका मिडिल क्लास है. वही टैक्स टेररिज्म का शिकार है. 

आप प्रमुख ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह देश के असली सुपर पावर 'मिडिल क्लास' को पहचानें और अगला बजट मिडिल क्लास के नाम से समर्पित करे. टैक्स के मकड़जाल से मुक्ति दिलाने के लिए हमारी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक 'मिडिल क्लास' की आवाज बनेगी. केंद्र सरकार मिडिल क्लास की ताकत को पहचानने में देर न करे. उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास ऐसा तबका है जिसकी सैलरी का आधा हिस्सा टैक्स में ही चला जाता है. 

क्या पंजाब वालों की गाड़ियों में गुंडे रहते हैं? प्रवेश वर्मा के बयान पर CM भगवंत मान का सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget