एक्सप्लोरर

क्या पंजाब वालों की गाड़ियों में गुंडे रहते हैं? प्रवेश वर्मा के बयान पर CM भगवंत मान का सवाल 

Delhi Assembly Election 2025: पंजाब के सीएम भगवंत मान के अनुसार चुनाव में आम आदमी पार्टी का किसी से कोई मुकाबला नहीं है. बीजेपी के पास कोई एजेंडा नहीं है. कांग्रेस दो बार से जीरो पर है. 

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार (22 जनवरी) को दिल्ली के नरेला, तिमारपुर और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशियों के समर्थन में मेगा रोड शो किया. इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली की जनता एक बार फिर बिजली, पानी और शिक्षा की बात करने वाले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनेगी.

उन्होंने पंजाबियों और सिखों पर बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के बयान को लेकर सीएम भगवंत मान ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, "दिल्ली देश की राजधानी है. यहां पंजाब, यूपी, हरियाणा और कर्नाटक समेत पूरे देश से लाखों गाड़ियां आती हैं. क्या पंजाब वालों की गाड़ियों में गुंडे रहते हैं? उनको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए?"

अरविंद केजरीवाल बनेंगे चौथी बार सीएम 

सीएम भगवंत मान ने कहा, "इस बार दिल्ली में चमत्कार होने वाला है. अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. आम आदमी पार्टी के वोट मार्जिन भी बढ़ेंगे. कहीं से कोई टक्कर में नहीं लग रहा है. बीजेपी के पास कोई एजेंडा नहीं है और कांग्रेस लगातार दो बार से जीरो पर है."

उन्होंने कहा, "बीजेपी और कांग्रेस वालों से मिलने के बाद लोग अपनी उंगलियां देखते हैं कि कहीं वो गायब तो नहीं कर दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में चारों तरफ लोग कह रहे हैं कि 5 फरवरी को झाड़ू से सफाई करेंगे और फिर अरविंद केजरीवाल को लाएंगे." 

उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी का किसी से मुकाबला नहीं है. बीजेपी के पास कोई एजेंडा नहीं है. कांग्रेस लगातार दो बार से जीरो पर है."

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि मैं पंजाब में आपसे कहने आया हूं कि 5 फरवरी को आप झाड़ू के निशान पर बटन दबाइए और अपने अच्छे भविष्य के लिए एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाइए. जब आप झाड़ू का बटन दबा दोगे तो उसके बाद से आपकी जिम्मेदारी खत्म और हमारी जिम्मेदारी शुरू हो जाएगी. मैं दिल्ली में चारों ओर घूम रहा हूं, चारों तरफ लोग यही कह रहे हैं कि 5 फरवरी को झाड़ू के सफाई करेंगे और इस बार भी केजरीवाल को लाएंगे क्योंकि वो बंदा हमारा है और हमारे जैसा है.

अरविंद केजरीवाल ने क्यों कहा- 'दिल्ली और देश का असली सुपर पावर है हमारा मिडिल क्लास'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget