एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Bail: 'अरविंद केजरीवाल से माफी...', दिल्ली के CM की जमानत पर रोक के बाद संजय सिंह का बड़ा बयान

Arvind Kejriwal News: संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को अरविंद केजरीवाल से माफी मांगना चाहिए. ईडी चाहती है कि अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा जाए.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेस की. इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि ट्रायल कोर्ट का जिस तरह का आदेश है, मुझे लगता है कि उसको देखने के बाद हाईकोर्ट भी यह देखेगा. बीजेपी वालों को शर्म करना चाहिए, आपने ईडी को दौड़ा दिया.

संजय सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी को अरविंद केजरीवाल से माफी मांगना चाहिए. ईडी चाहती है कि अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा जाए. 2 साल बीत गए गोवा चुनाव में कौन सा पैसा इस्तेमाल हुआ, ईडी यह बता नहीं पाई. ईडी की मंशा पता चलती है. अरविंद केजरीवाल को चुनाव से पहले अरेस्ट किया जाता है. अरविंद केजरीवाल का नाम सीबीआई के एफआईआर में नहीं था.

दरअसल, गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी. वहीं आज फिलहाल उनकी रिहाई पर रोक लगा दी गई है. आज सुनवाई के दौरान ईडी के वकील एसवी राजू ने कोर्ट में कहा कि हमें दलील रखने का मौका नहीं मिला. वहीं इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल के वकील ने कहा कि आपने कल सात घंटे अपना पक्ष रखा. संयम से कुछ बातें माननी भी चाहिए.  

इसके बाद हाईकोर्ट ने कहा कि ईडी की याचिका पर सुनवाई होने तक ट्रायल कोर्ट के ऑर्डर को प्रभावी नहीं माना जाएगा. इसका मतलब ये है कि हाई कोर्ट का जब तक फैसला नहीं आ जाता तब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में ही रहना होगा.

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी और विक्रम चौधरी पक्ष रख रहे हैं, जबकि ईडी की तरफ से एएसजी एसवी राजू दलीलें रख रहे हैं.

ये भी पढ़ें

'जब तक दिल्ली वालों को...', अनिश्चितकालीन अनशन पर जाने से पहले आतिशी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Vs Pakistan: पाकिस्तान की हार से तिलमिलाया पाकिस्तानी! बाबर आजम पर उतारा गुस्सा, कहा- 'Please! विराट कोहली...'
पाकिस्तान की हार से तिलमिलाया पाकिस्तानी! बाबर आजम पर उतारा गुस्सा, कहा- 'Please! विराट कोहली...'
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
IND vs PAK: इन 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!
IND vs PAK: इन 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!

वीडियोज

Rajasthan News: Jaipur में वैलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी पड़ गई भारी | Valentine Day | Controversy
India Vs Pakistan Match: पाकिस्तान हाथ मलता रह गया! | IND Vs PAK | Shoaib Akhtar
Akhilesh Yadav के साथ सिद्दीकी...'27' में साइकिल दौड़ेगी? | UP Politics | CM Yogi | ABP News
India Vs Pakistan Match: कोलंबो में भारत- पाक का मुकाबला ! | T20 World Cup
Sandeep Chaudhary: गड़े मुर्दे उखाड़ेंगे...देश का माहौल बिगाड़ेंगे! | Tipu-Shivaji Remark | Owaisi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Vs Pakistan: पाकिस्तान की हार से तिलमिलाया पाकिस्तानी! बाबर आजम पर उतारा गुस्सा, कहा- 'Please! विराट कोहली...'
पाकिस्तान की हार से तिलमिलाया पाकिस्तानी! बाबर आजम पर उतारा गुस्सा, कहा- 'Please! विराट कोहली...'
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
IND vs PAK: इन 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!
IND vs PAK: इन 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!
O'Romeo BO Day 3 Worldwide: तीन दिन बाद भी 'ओ'रोमियो’ की नहीं हो पाई शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में एंट्री, जानें- वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन
तीन दिन बाद भी 'ओ'रोमियो’ की नहीं हो पाई शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में एंट्री, जानें- वर्ल्डवाइड कलेक्शन
क्या एसी खरीदने के लिए यह वक्त सबसे सही, जानें कहां मिल रहीं सबसे अच्छी डील्स?
क्या एसी खरीदने के लिए यह वक्त सबसे सही, जानें कहां मिल रहीं सबसे अच्छी डील्स?
क्या सच में रोते हैं मगरमच्छ, क्यों इस कठोर जानवर के आंसुओं को कहा जाता है झूठा?
क्या सच में रोते हैं मगरमच्छ, क्यों इस कठोर जानवर के आंसुओं को कहा जाता है झूठा?
दीवार थी बदहाल, कलाकार ने किया कमाल- यूनिवर्सिटी की टूटी फूटी दीवार पर आर्टिस्ट ने उकेरी पेंटिंग, वीडियो वायरल
दीवार थी बदहाल, कलाकार ने किया कमाल- यूनिवर्सिटी की टूटी फूटी दीवार पर आर्टिस्ट ने उकेरी पेंटिंग, वीडियो वायरल
Embed widget