एक्सप्लोरर

LG ने कहा- अरविंद केजरीवाल आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान दें, फिर सीएम बोले- 'शुक्रगुजार हूं कि...'

Delhi News: दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने संगम विहार इलाके की तस्वीरें एक्स पर शेयर कीं और सीएम अरविंद केजरीवाल को टैग किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है.

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच ‘X’ पर वॉर छिड़ गया है. एलजी के एक पोस्ट पर केजरीवाल ने कहा कि जो काम विपक्ष को करना चाहिए था से वह काम आप कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के 7 बीजेपी सांसदों का भी जिक्र किया.

इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने X पर लिखा कि स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर कल संगम विहार गया था. 9 साल के शिगूफों के बावजूद इलाके में रह रहे 20 लाख से ज्यादा लोग मूलभूत जनसुविधाओं से वंचित, नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. न सड़कें हैं, न सीवर, न कूड़े की सफाई.

विनय कुमार सक्सेना ने शेयर की तस्वीर

उन्होंने तस्वीरों के साथ एक्स पर लिखा, ''बेतरतीब लटकती बिजली की तारें खतरनाक हैं और उबड़-खाबड़ सड़क पर मेरे सामने ही रिक्शा पलटा और एक महिला घायल हुई. उफनती नालियां, कचरे के ढेर और सीवर के बदबूदार पानी से भरी गलियां, भारत की राजधानी में होंगी, देश इसकी कल्पना नहीं कर सकता.''

विनय सक्सेना ने कहा, ''सम्बंधित सभी विभाग- I&FC, जल बोर्ड, शहरी विकास, DSIIDC पूर्णतः दिल्ली सरकार के अधीन हैं और MCD भी आपके तहत ही है. ऐसी ही स्थिति मैंने किराड़ी और बुराड़ी में भी देखी.''

उप-राज्यपाल ने एक अन्य पोस्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल को टैग किया. उन्होंने लिखा, ''माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अनुरोध है कि दिल्ली और दिल्ली की आम जनता की समस्याओं की तरफ ध्यान दें. आपकी जानकारी के लिये कुछ तस्वीरें संलग्न कर रहा हूं.''

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आपका शुक्रगुज़ार हूं कि आपने हमारी कमियां बतायीं. इसके पहले आपने किराड़ी और बुराडी की कमियों को भी उजागर किया था. मैं अभी मुख्य सचिव को आदेश दे रहा हूं कि वो सात दिन के अंदर इन सभी इलाकों की इन सभी कमियों को दूर करें.

उन्होंने आगे कहा, ''जो काम आप कर रहे हैं, वो काम विपक्ष को करना चाहिए था. सत्ता पक्ष की कमियां निकालना विपक्ष का काम है. दुर्भाग्यवश, आज विपक्ष यानि बीजेपी के सातों सांसद राजनीति से सन्यास लेने में व्यस्त हैं और आठों विधायक गहरी निद्रा में सोये हैं. यही कारण है कि दिल्ली की सत्ता पिछले 26 साल से बीजेपी से दूर है. इसलिए, मज़बूरीवश, LG के संवैधानिक पद पर होते हुए भी विपक्ष की भूमिका आपको निभानी पड़ रही है.''

सख्त एक्शन होना चाहिए- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो कमियां आपने बतायी हैं - जिन अधिकारियों को ये काम करना था और उन्होंने नहीं किया, उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त एक्शन होना चाहिए. सर्विस और विजलेंस आपके अधिकार क्षेत्र में आता है.

सीएम ने कहा, ''अगर ये मेरे अंडर होता तो मैं ना केवल ऐसे लापरवाह अफ़सरों को तुरंत सस्पेंड करता बल्कि उनके ख़िलाफ़ ऐसा एक्शन लेता कि फिर कोई अधिकारी ऐसी कौताही करने की हिम्मत ना करता. मैं उम्मीद करता हूँ कि आप इन विभागों के सबसे सीनियर अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करेंगे और उन्हें Exemplary सज़ा देंगे. 2 करोड़ दिल्लीवासी आपके एक्शन का इंतज़ार करेंगे.''

इसके बाद सीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि LG की शिकायत पर अधिकारी संगम विहार की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कमियों को जल्द दूर करें.

BJP Candidate List 2024: दिल्ली में हंसराज हंस और गौतम गंभीर की सीट पर भी चौंकाएगी BJP? समझें  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget