एक्सप्लोरर

Amanatullah Khan ED Raid: AAP विधायक अमानतुल्ला खान ने ईडी की रेड पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मेरे घर में पहले...'

Amanatullah Khan News: दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने ईडी की छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे मेरा एक मोबाइल लेकर गए हैं और मुझे रसीद देकर गए हैं.

Delhi News: दिल्ली के ओखला (Okhla) से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्ला खान (Amanatullah Khan) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मिलने के बाद अमानतुल्ला खान ने कहा है कि मेरे घर पर ईडी ने रेड की. 12 घंटे तक मेरे पूरे घर की तलाशी ली गई लेकिन उन्हें कुछ मिला नहीं. मेरे घर में पहले भी एसीबी ने जांच की थी, तब भी उनको कुछ नहीं मिला था, अब भी उनको कुछ नहीं मिला. वे मेरा एक मोबाइल लेकर गए हैं और रसीद मुझे वे देकर गए हैं.

गौरतलब है कि ईडी ने मंगलवार को आप विधायक अमानतुल्ला खान से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली. ईडी के एक सूत्र ने पुष्टि की कि एजेंसी के अधिकारियों ने अमानतुल्ला खान से जुड़े परिसरों में तलाशी ली. सूत्र ने कहा कि एजेंसी की कार्रवाई वक्फ बोर्ड मामले के संबंध में थी. हालांकि, अधिकारी मामले पर चुप्पी साधे रहे.

एसीबी ने किया था अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार 

ईडी की यह कार्रवाई सीबीआई और दिल्ली सरकार की एसीबी की ओर से वक्फ बोर्ड में मामला दर्ज करने के बाद हुई. एसीबी ने पिछले साल सितंबर में आप विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया था. यह कार्रवाई ईडी की ओर से  कथित शराब घोटाला मामले में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पिछले बुधवार को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है.

ईडी की हिरासत में हैं संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल संजय सिंह ईडी की हिरासत में हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को 13 अक्टूबर तक संजय सिंह की हिरासत दी है. इससे पहले कोर्ट ने बीते 5 अक्टूबर को पांच दिनों यानी 10 अक्टूबर तक की हिरासत दी थी. फिर 10 अक्टूबर को तीन दिनों के लिए हिरासत बढ़ा दी.

ये भी पढ़ें- Amanatullah Khan से मिलने के बाद CM केजरीवाल बोले- 'हमें खत्म करना चाहते हैं PM, चला रहे फर्जी केस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget