एक्सप्लोरर

विधानसभा में CM नीतीश के बयान पर अलका लांबा बोलीं, 'तब तक मांगते रहिए माफी जब तक...'

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में अपने बयान के कारण आलोचनाओं को दावत दे दी है. विपक्षी दल उनसे खफा है और उनकी मांग है कि नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए.

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विधानसभा में दिए गए अपने बयान को लेकर एकबार फिर चर्चा में हैं. आरजेडी (RJD) की एक विधायक की ओर मुखातिब होकर जिस लहजे में उन्होंने अपनी बात कही है इस पर विपक्ष हमलावर है. अब कांग्रेस नेत्री अलका लांबा (Alka Lamba) ने कहा कि नीतीश कुमार को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.

अलका लांबा ने कहा, ''मुझे लगता है कि हर घर में बहन या बेटी होना जरूरी है, एक महिला होना जरूरी है. महिला के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए और कैसी भाषा होनी चाहिए, यह पता होना चाहिए. नीतीश जी इसलिए चूक रहे हैं. सदन में ऐसी भाषा किसके लिए कह रहे हैं. बिहार में क्या संदेश दे रहे हैं. आपको तुरंत माफी मांगनी चाहिए और तब तक माफी मांगिए जब तक जिस महिला के मान को ठेस पहुंचाया, वह माफ न कर दे.''

ऐसी भाषा नहीं की जाएगी बर्दास्त - अलका
अलका ने कहा, ''जब तक आपको अपनी गलती का अहसास नहीं हो जाता, तब तक माफी मांगिए. आप ऐसा नहीं करेंगे तो चाहे नीतीश जी हों या ललन सिंह की बात हो, भाषा और कथनी-करनी में अंतर रहेगा तो फिर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस आपके जान के पीछे पड़ी रहेगी. जहां जहां जिस स्थान पर जाएंगे आपका पीछा करती रहेगी.  महिलाओं को बहुत हलके में लिया जा रहा है. किसी भी तरह की भाषा कभी भी बोली जा रही है, इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा.''

रेखा देवी ने दी तल्ख प्रतिक्रिया
नीतीश कुमार बुधवार विधानसभा में आरजेडी की विधायक रेखा देवी पर भड़कते हुए एक विवादित बात बोल गए. सीएम नीतीश ने कि ‘‘अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो!'' इस टिप्पणी पर विधायक रेखा देवी भड़क गई हैं. उन्होंने इस पर कहा,  ''नीतीश कुमार जी ने विधानसभा में जो कुछ कहा, वह एक महिला का अपमान है. उन्होंने मेरे साथ ऐसा किया. ये पहली बार नहीं हुआ है. हम आज यहां अपने नेता और पार्टी चीफ लालू प्रसाद की वजह से हैं. नीतीश कुमार की वजह से नहीं. ऐसा लगता है कि उनका अपने दिमाग पर कोई नियंत्रण नहीं रहा.''

यह है पूरा मामला
विधानसभा में अपनी मांगों को लेकर विपक्षी सदस्य हंगामा कर रहे थे. हंगामे के बीच ही सीएम नीतीश कुमार उठे. उस वक्त रेखा देवी कुछ कह रही थीं, तभी रेखा देवी की ओर इशारा करते हुए कहा, ''अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो. इन लोगों (आरजेडी) ने किसी महिला को आगे बढ़ाया था. क्या आपको पता है कि मेरे सत्ता संभालने के बाद ही बिहार में महिलाओं को उनका हक मिलना शुरू हुआ. 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया है. बोल रही हो, फालतू बात... इसलिए कह रहे हैं, चुपचाप सुनो.''

ये भी पढ़ें- राज ठाकरे के ऐलान पर शरद पवार गुट ने कहा, 'वह क्या करेंगे उनके परिवार को भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
CTI की राहुल गांधी से अपील, कहा- हमारी मोहब्बत की दुकानें बंद मत कीजिए
CTI की राहुल गांधी से अपील, कहा- हमारी मोहब्बत की दुकानें बंद मत कीजिए
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली के मंगोलपुरी में भीषण आग, 4 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली के मंगोलपुरी में भीषण आग, 4 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget