एक्सप्लोरर

लक्ष्मी नगर से BJP विधायक विधायक अभय वर्मा होंगे दिल्ली के CM? खुद साफ की तस्वीर

Delhi New CM: लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्मा ने कहा कि बीजेपी अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरे करेगी. इसके तहत आयुष्मान योजना लागू होगी. 300 गलियों की मरम्मत होगी और मल्टी-लेवल पार्किंग बनेगी.

दिल्ली के लक्ष्मी नगर से नवनिर्वाचित विधायक अभय वर्मा ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें सरकार बनने के बाद प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा. अभय वर्मा ने साफ किया कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जो संवैधानिक प्रक्रिया है, उसी के तहत मुख्यमंत्री चुना जाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों के दम पर दिल्ली में सकारात्मक बदलाव आएंगे.

इसके साथ हीउन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को जल्द ही आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा, जिसे पिछली सरकार ने लागू नहीं होने दिया था. इस वजह से लाखों लोग इस योजना के लाभ से वंचित रह गए थे. अब इस योजना को दिल्ली में लागू कर जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा.

अब तक 500 गलियों की मरम्मत हुई- वर्मा
अभय वर्मा ने लक्ष्मी नगर क्षेत्र के विकास को लेकर भी बड़े ऐलान किए. उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 800 गलियां हैं, जिनमें से अब तक 500 गलियों की मरम्मत कराई जा चुकी है. शेष 300 गलियों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि इलाके में पार्किंग की समस्या गंभीर बनी हुई है. इसे हल करने के लिए दो मल्टी-लेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी.

विधायक दल की बैठक में होगा सीएम पर फैसला- अभय वर्मा
मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर अभय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, यह विधायक दल तय करेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली में मुख्यमंत्री का चुनाव एक संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होता है, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विधायकों की बैठक में भाग लेकर सर्वसम्मति से नेता का चयन करते हैं.

ये भी पढ़ें - दिल्ली में CM के शपथ का समय बदला, AAP नेता गोपाल राय का BJP पर तंज- 'मंडप भी तैयार है, लेकिन...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget