एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: बिभव की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP नेताओं का मार्च खत्म, अरविंद केजरीवाल पार्टी दफ्तर लौटे

AAP March: सीएम अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक आप नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बीजेपी मुख्यालय की ओर रवाना हुए. दिल्ली पुलिस उनको और पार्टी के समर्थकों को वहां जाने से रास्ते में रोका.

Arvind Kejriwal News Today: आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक के बाद एक जेल में डालने के विरोध में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "मिशन झाड़ू के तहत आप नेताओं पर एक्शन हो रहा है. बीजेपी आपरेशन झाड़ू चला रही है. जो कुछ करवा रहे हैं, वो पीएम नरेंद्र मोदी करवा रहे हैं. चुनाव के बाद AAP के बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे. प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का इरादा बनाया."

अरविंद केजरीवाल ने आप (AAP) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज यहां क्यों इकठ्ठा हुए, वो बताता हूं. प्रधानमंत्री जी ने आम आदमी पार्टी को क्रश करने का प्लान बनाया है. इन्होंने आपरेशन झाड़ू बनाया है. हमारे-उनके कॉमन जानने वालों ने हमको बताया कि PM से जब मिले तो उन्होंने छूटते ही AAP की बात कही. प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी वाले बहुत तेजी से बढ़ रही है.

दिल्ली के सीएम के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आमदी पार्टी का मार्च खत्म हो गया है. विरोध प्रदर्शन के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल भी अपने दफ्तर लौट आये हैं. 

पुलिस ने CM केजरीवाल को रोका, धरने पर बैठे नेता

भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय की ओर आप कार्यकर्ताओं के आगे बढ़ रहे सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर रोक दिया है. इसके बाद आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सड़क पर ही धरने पर बैठने को कहा. पार्टी नेता के आदेश पर आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सड़क पर ही धरना जारी है. 

पुलिस ने दी कानून कार्रवाई की चेतावनी

बीजेपी के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मार्च के बीचदिल्ली पुलिस की ओर से लगातार अनाउंसमेंट की जा रही है कि इलाके में धारा 144 लगी है. इस जगह को जल्द से जल्द खाली कर दिया जाए. यहां इकट्ठा होना गैर कानूनी है. प्रतिबंधित जगह खाली न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बीजेपी दफ्तर के पास पहुंचे सीएम

आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करे के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ मार्च शामिल होने के बाद कहा, 'प्रधानमंत्री जी, ये रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए. हम आपके ऑफिस पहुंच गए हैं. पूरी आम आदमी पार्टी को ही एक साथ गिरफ्तार कर कर लीजिए. 

'बीजेपी की सबसे बड़ी चुनौती आप'

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई राज्यों में आम आदमी पार्टी बीजेपी के लिए चुनौती बन सकती है, इसलिए प्रधानमंत्री जी का मानना और कहना है कि इस पार्टी को तुरंत खत्म करना चाहिए.

'AAP के बैंक एकाउंट सीज किए जाएंगे'

दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि ऑपरेशन झाड़ू के तहत आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा और किया जा रहा है. बैंक एकाउंट सीज किए जाएंगे. ED ने कहा है कि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के बैंक खाता सीज होंगे. पार्टी दफ्तर खाली कराया जाएगा. उनको लगता है, वे लोग इस तरह से आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे. मैं कहना चाहता हूं, 140 करोड़ लोगों के सपने की पार्टी है. 75 साल में देश के लोगों ने ऐसे काम नहीं देखे थे जो हमने किया. सरकार इतनी ईमानदारी से भी चल सकती है. देश में हमारी पार्टी की विचारधारा तेजी से फैल रही है. 

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हम गिरफ्तारी से नहीं डरते. अब हम लोग बीजेपी मुख्यालय की ओर बढेंगे. वो जहां रोकेंगे, हम लोग वहीं पर रुककर धरने पर बैठ जाएंगे और गिरफ्तारी देंगे.

क्या है पूरा मामला?

स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोप में दिल्ली के सीएम के पूर्व निजी सचिव विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. वह आप नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी की नेताओं को गिरफ्तार कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेल का खेल खेल रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी को चुनौती दी है कि इसके वो खुद और आप के नेता व कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे. अगर उनमें हिम्मत है तो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करवाएं. 

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा था कि बीजेपी वाले आप नेताओं को एक के बाद एक गिरफ्तार कराकर जेल में डाल रहे हैं. उन्होंने सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को दिल्ली आबकारी मामले में गिरफ्तार किया. उसके बाद मुझे ईडी से गिरफ्तार कराकर तिहाड़ जेल भेजा. अब, उन्होंने मेरे पूर्व पीए विभव कुमार को जेल भेजा है. आने वाले दिनों में वो राघव चड्ढा, आतिशी और सौरभ भारद्वाज को जेल में डालेंगे. 

'पीएम खेल रहे हैं जेल का खेल'

उन्होंने बीजेपी से पूछा है, 'क्या ये सब इसलिए हो रहा है कि उन्होंने दिल्ली वालों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं दी. लोगों को फ्री में बिजली और पेयजल की सुविधाएं दी. इन सुविधाओं को मुहैया कराने में बीजेपी और कांग्रेस वाले विफल रहे थे. इसलिए, मैं पीएम से कहना चाहता हूं कि वो जेल का खेल खेल रहे हैं.' 

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल के मामले पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की प्रतिक्रिया, 'बिभव कुमार को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget