एक्सप्लोरर

Delhi Mayor Election: बीजेपी पर हमलावर हुई AAP, मंत्री बोले- 'चुनाव से पहले सरेंडर कर BJP की दिल्ली इकाई ने नाक कटा दी'

MCD Mayor Election: मंत्री सौरभ भारद्वाज का दावा है कि आज एमसीडी चुनाव से पहले जिस तरह सरेंडर कर बीजेपी के नेता भागे हैं, उससे साफ है कि उनके घर में कुछ गड़बड़ है.

MCD Mayor Election Result: बुधवार को दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव से ठीक पहले बीजेपी मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा कर दी. बीजेपी प्रत्याशी के मैदान से हटते ही दोनों पदों पर आप प्रत्याशी निर्विरोध एमसीडी मेयर ​और डिप्टी मेयर का चुन लिए गए. ऐसा होते ही आप नेताओं ने बीजेपी पर चौतरफा हमला बोल दिया. आप नेता दुर्गेश पाठक ने बीजेपी पर सरेंडर करने का आरोप लगाया तो अब दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली बीजेपी नेताओं की चुटकी लेते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम वापस लेकर अपनी नाक कटवा ली. 

दरअसल, आज यानी 25 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम में दूसरी बार मेयर का चुनाव हुआ. चार दिसंबर को जब पिछली बार चुनाव हुआ था तो उस समय पहली बार निगम में AAP को मेयर और डिप्टी मेयर पद का चुनाव जीतने में सफलता मिली थी. तब से बीजेपी कहती रही है कि मेयर हम बनाएंगे. उनके पास संख्या बल नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मेयर उम्मीदवार का नामांकन कराया और जोड़ तोड़ में लगे रहे. 

इस बीच अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि आज चुनाव से पहले जिस तरह सरेंडर करके चुनाव से देश की सबसे बड़ी पार्टी के नेता भागे हैं, उससे साफ पता चलता है कि बीजेपी के घर में कुछ गड़बड़ है. कहीं ऐसा तो नहीं कि इन्हें 104 वोट भी नहीं मिलने वाले थे. बीजेपी की दिल्ली इकाई ने कहीं इसी डर के मारे नाम वापस लेकर देश की सबसे बड़ी पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर नाक तो नहीं कटवा दी.

इससे पहले दुर्गेश पाठक ने भी कसा था तंज 

इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक दुर्गेश पाठक ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि आज पहली बार मोदी जी की पार्टी ने सीएम अरविंद केजरीवाल की AAP के सामने सरेंडर कर दिया. संभवत: देश की सबसे बड़ी पार्टी में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ने की भी क्षमता नहीं रही. एक सप्ताह पहले से ही इस बात के संकेत मिल गए थे. बीजेपी के एलजी ने दो महीने पहले दिल्ली के जिस कद्दावर नेता मुकेश गोयल को पीठासीन अधिकारी बनाने से मना कर दिया था, इस बार एलजी को उसी के नाम को अप्रूव करना पड़ा. आज एमसीडी मेयर चुनाव से ठीक पहले बीजेपी प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद डॉ. शैली ओबरॉय मेयर और आले मोहम्मद इकबाल लगातार दूसरी बार डिप्टी मेयर बन गए.

यह भी पढ़ें: Delhi Mayor Election: शैली-आले के निर्विरोध जीतते ही फिर बना रिकॉर्ड, 15 साल पहले भी MCD में दिखा था यही नजारा

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान में जंग और जम्मू में मचाया आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया जैश आतंकी आदिल था अफगान रिटर्न
अफगानिस्तान में जंग, जम्मू में आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया आतंकी था अफगान रिटर्न
'वह कांग्रेस से हैं', BJP ने रितु तावडे को बनाया BMC मेयर उम्मीदवार, तो संजय राउत ने किया बड़ा दावा
'वह कांग्रेस से हैं', BJP ने रितु तावडे को बनाया BMC मेयर उम्मीदवार, तो संजय राउत ने किया बड़ा दावा
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
'गौरव गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', 44 पेजों की SIT रिपोर्ट के बाद हिमंता बोले- MHA करेगा जांच
'गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', SIT रिपोर्ट के बाद CM हिमंता बोले- MHA करेगा जांच

वीडियोज

Piyush Goyal ने बताया कैसे Trade Deal से देश की किसानों को नहीं होगा नुकसान | Paisa Live
Budget 2026: Government Land Acquisition में मिलने वाले मुआवजे पर अब Tax-Free नियम | Paisa Live
Top News: दोपहर की बड़ी खबरें | PM Modi In Malaysia | UP Budget 2026 | Surajkund Mela |Trump Tariff
Surajkund Mela Accident: झूला हादसे में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार । Haryana News
Ankita Bhandari Case: Dehradun में कुछ देर में शुरू होगी महापंचायत | CM Dhami | VIP | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान में जंग और जम्मू में मचाया आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया जैश आतंकी आदिल था अफगान रिटर्न
अफगानिस्तान में जंग, जम्मू में आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया आतंकी था अफगान रिटर्न
'वह कांग्रेस से हैं', BJP ने रितु तावडे को बनाया BMC मेयर उम्मीदवार, तो संजय राउत ने किया बड़ा दावा
'वह कांग्रेस से हैं', BJP ने रितु तावडे को बनाया BMC मेयर उम्मीदवार, तो संजय राउत ने किया बड़ा दावा
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
'गौरव गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', 44 पेजों की SIT रिपोर्ट के बाद हिमंता बोले- MHA करेगा जांच
'गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', SIT रिपोर्ट के बाद CM हिमंता बोले- MHA करेगा जांच
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
Mohan Bhagwat statement: 'सिर्फ ब्राह्मण होने से नहीं...', मोहन भागवत ने संघ प्रमुख बनने को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या-क्या कहा
'सिर्फ ब्राह्मण होने से नहीं...', मोहन भागवत ने संघ प्रमुख बनने को लेकर दिया बड़ा बयान
PNB में 5138 पदों पर निकलीं बंपर भर्तियां, आज ही फटाफट कर दें अप्लाई वरना...
PNB में 5138 पदों पर निकलीं बंपर भर्तियां, आज ही फटाफट कर दें अप्लाई वरना...
इस देश ने किया ऊंटों का पासपोर्ट बनाने का ऐलान, जानें क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
इस देश ने किया ऊंटों का पासपोर्ट बनाने का ऐलान, जानें क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
Embed widget