एक्सप्लोरर

AAP ने आतिशी को दी एक और बड़ी जिम्मेदारी, अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी को अरविंद केजरीवाल की AAP ने गोवा का प्रभारी नियुक्त किया है. उन्होंने पंकज गुप्ता की जगह ली है.

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है. पार्टी ने बयान जारी कर शुक्रवार (25 जुलाई) को कहा कि आतिशी को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

आप ने कहा, ''पंकज गुप्ता अस्वस्थ्य हैं और इसकी वजह से वो उपलब्ध नहीं हैं. इस कारण आतिशी को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है. हम उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं.''

21 मार्च को पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया था. इसके साथ ही अंकुश नारंग, आभास चंदेला और दीपक सिंगला को सह प्रभारी नियुक्त किया गया था.

नेता प्रतिपक्ष हैं आतिशी

आतिशी इस समय दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और जलजमाव, बुलडोजर एक्शन और केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के मुद्दे पर बीजेपी को निशाने पर ले रही हैं.

आतिशी सितंबर 2024 में दिल्ली की सीएम बनीं थीं और फरवरी 2025 तक रहीं. इससे पहले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा समेत कई विभागों की कमान संभालती रहीं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की. उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा को हराया था. इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज समेत आप के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आतिशी सीट बचाने में कामयाब रहीं. इस जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने आतिशी को नेता प्रतिपक्ष बनाया.

गोवा पर है पार्टी का फोकस

दिल्ली में हार के बाद आप संगठन को मजबूत करने में जुटी है. पार्टी का फोकस दिल्ली, पंजाब, गुजरात के साथ गोवा पर है. गोवा में साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को दो सीटें मिली थी. उसे 6.77 फीसदी वोट मिले थे. गोवा में बीजेपी की सरकार है और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस है.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget