एक्सप्लोरर

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को AAP ने बनाया चुनावी कैंपेन, 'जेल का जवाब...'

AAP Campaign For Election: लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP ) ने अपना नया चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया. पार्टी ने चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बड़ा मुद्दा बनाया है.

AAP Slogan: लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना नया चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया. इसका स्लोगन है, ‘जेल का जवाब वोट से’. आप (AAP) के कैंपेन वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सलाखों के पीछे दिखाया गया है और इस तस्वीर के नीचे लिखा है, 'जेल का जवाब वोट से'.

नया कैंपेन लॉन्च करने के मौके पर आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई है. अब जिम्मेदारी हम पर है. दिल्ली के 2 करोड़ लोगों पर है, जिनके लिए अरविंद केजरीवाल ने सब कुछ दांव पर लगा दिया. 

दिल्ली वालों के लिए संघर्ष जारी रखा

दिल्ली के लोगों के लिए अपना संघर्ष कभी नहीं रोका. दिल्ली में शुरू हुई ईमानदार राजनीति को खत्म करने की साजिशें चल रही हैं, लेकिन अगर दिल्ली ने ऐसी राजनीति को जन्म दिया है, तो इसकी रक्षा करना दिल्ली की जिम्मेदारी है. पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है और हमें अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी.

अभी तक कोर्ट से नहीं मिली राहत

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ​अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रीय राजधानी आबकारी नीति मामले में 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था. इसके बाद ईडी ने 22 मार्च को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें दो बार ईडी कस्टडी में भेजा. दिल्ली के सीएम की जमानत याचिका पर तीसरी बार सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 

न्यायिक हिरासत के दौरान उन्हें पत्नी सुनीता केजरीवाल, वकील सहित छह लोगों से नियमानुसार मिलने की इजाजत है. 15 अप्रैल को सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत समाप्त होगी. उन्हीं राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मसले पर सुनवाई भी होनी है. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जमानत पाने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन दोनों जगह से उन्हें निराशा हाथ लगी. 

AAP सांसद का गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी का लोकसभा चुनाव स्लोगन लॉन्च होने से पहले पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार और बीजेपी ने सुनियोजित तरीके से लाखों करोड़ का भ्रष्टाचार किया. यह भ्रष्टाचार इलेक्टोरल बॉन्ड की आड़ में किया. नियमों में बदलाव कर निजी कंपनियों को हजारों करोड़ रुपये की छूट दी. इसके बदले कंपनियों को ठेका दिया. इसके अलावा, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया कि उन्होंने सारा का सारा डेटा देश की जनता के सामने लाकर रख दिया.  

Sanjay Singh Press Conference: 'चुनावी बॉन्ड के नाम पर BJP ने किया घोटाला', संजय सिंह का बड़ा आरोप

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget