एक्सप्लोरर

सुखबीर बादल पर हुए हमले की अरविंद केजरीवाल ने की निंदा, 'पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश'

Sukhbir Singh Badal Attack: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस ने मिसाल पेश की है कि कानून व्यवस्था को कैसे संभाला जाता है.

Delhi News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कोशिश की अरविंद केजरीवाल ने निंदा की. विधानसभा में उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल पर हुए हमले की निंदा करता हूं. पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने के लिए साजिश की जा रही है जिस तरह से पंजाब पुलिस ने इस घटना को रोका बल्कि एक मिसाल पेश की है कि कानून व्यवस्था को कैसे संभाला जाता है.

उन्होंने आगे कहा, ''आज पंजाब में एक बड़ा हादसा होने से बच गया. सुखबीर बादल पर किसी ने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन पंजाब पुलिस की मुस्तैदी की वजह से बड़ा हादसा होते होते बचा. सुखबीर बादल सुरक्षित हैं.''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''पंजाब में हमने एक घटना को घटने से रोक लिया. दिल्ली गैंग्स्टर्स के कब्जे में है. दिल्ली में महिलाओं के साथ रेप होते हैं. खुलेआम लोगों के मर्डर हो रहे हैं. महिलाएं असुरक्षित हैं लेकिन बीजेपी कहती है कि दिल्ली सुरक्षित है और गृह मंत्री की सीधे-सीधे जिम्मेदारी बनती है. गृहमंत्री आराम से अपने घर में सो रहे हैं उन्हें दिल्ली की कोई चिंता नहीं है. क्या इस देश मे वीआईपी और आम आदमी की सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए. दिल्ली में हो रही हत्याएं बीजेपी के लिए कोई मुद्दा नहीं है.''

आम आदमी की करता रहूंगा बात - केजरीवाल

केजरीवाल ने विपक्षी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ''तुम जितने मर्जी मेरे उपर लिक्विड फेंकवा लो, मैं आम आदमी की बात करता रहूंगा. आज पंजाब में जब यह घटना हुई तो बीजेपी ने कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाना शुरू किया. हमने तो घटना होने से रोक लिया लेकिन जब दिल्ली में मर्डर और रेप हो रहे हैं तो इनके नेता कहते हैं कि क्राइम मुद्दा ही नहीं है.''

अपने  संबोधन में बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए केजरीवाल ने कहा, ''अमित शाह की सीधी जिम्मेदारी बनती है कि कानून-व्यवस्था ठीक रहे लेकिन उनके घर के 20-30 किमी के दायरे में शूटआउट हो रहे हैं और वे सो रहे हैं. आज देवली में ट्रिपल मर्डर हुआ है  लेकिन ये कहते हैं कि कानून व्यवस्था मुद्दा ही नहीं है.''

ये भी पढ़ें- Delhi Assembly: विजेंद्र गुप्ता के बयान पर बिफरे रामनिवास गोयल, कहा- 'आपको शर्म आनी चाहिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Delhi News: दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव
दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget