एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में व्यापारी परेशान, कहा- '100 रुपये का सामान खरीदने के लिए 2000 का नोट दे रहे लोग'

Delhi: सरोजिनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा कि लोग 100 रुपए का सामान लेने के लिए 2000 का नोट दिखा रहे हैं. लोगों में 2 हजार के नोट से छुटकारा पाने की होड़ लग गई है.

2000 Rupees Note: आरबीआई द्वारा 2000 के नोटों को बंद करने के एलान के बाद राजधानी दिल्ली में व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. व्यापारियों का कहना है ज्यादार ग्राहक सामान खरीदने के लिए  2 हजार रुपए के नोटों को ला रहे हैं और यूपीआई से पेमेंट करने के मामले में गिरावट आई है.

'100 रुपए की खरीदारी के लिए 2 हजार का नोट दिखा रहे लोग'

व्यापारियों ने कहा कि वे 2000 का नोट स्वीकार तो कर रहे हैं लेकिन आरबीआई के दो हजार का नोट बंद करने की घोषणा के बाद लोग दो हजार के नोट से छुटकारा पाने के लिए सिर्फ 100-200 रुपए का सामान खरीद रहे हैं. सरोजनी नगर के एक व्यापारी ने कहा कि उन्होंने कई महीनों  से  2 हजार का नोट नहीं देखा लेकिन अब हर कोई सामान खरीदने के लिए 2 हजार का नोट लेकर आ रहा है. वैसे तो आरबीआई ने लोगों को 30 सितंबर तक बैंकों से नोट बदलने का समय दिया है लेकिन लोग जल्द से जल्द इस नोट से छुटकारा पाने की कोशिश में लग गए हैं. मालूम हो कि साल 2016 में नोटबंदी के के बाद रातोंरात 500 और 1000 रुपए के नोट बंद हो गए थे, इसके बाद आरबीआई ने 2000 का नोट जारी किया था, ताकि अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे.

'हम नोट लेने से मना नहीं कर रहे'

सरोजिनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा कि लोग 100 रुपए का सामान लेने के लिए 2000 का नोट दिखा रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या व्यापारी लोगों से दो हजार का नोट ले रहे हैं इस पर उन्होंने कहा कि हमने व्यापारियों से कहा है कि वे नोट लेने से मना न करें क्योंकि ऐसा करने से हमारा व्यापार प्रभावित हो सकता है. कई लोग केवल 2 हजार के नोट से छुटकारा पाने के लिए खरीदारी करने आ रहे हैं. इसलिए उन्हें यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने के लिए कहने का कोई मतलब नहीं है. वहीं एसबीआई की हालिया घोषणा के बाद हम राहत महसूस कर रहे हैं. बता दें कि एसबीआई ने अपनी सभी स्थानीय ब्रांचों को निर्देश दिया है कि एक बार में 20 हजार तक के 2 हजार के नोट बदलने के लिए लोगों से कोई स्लिप न मांगी जाए.

'हर हाथ में दिख रही 2 हजार की गड्डियां'

एसोसिएशन ऑफ होलसेल रेडीमेड गारमेंट डीलर्स (गांधी नगर) के अध्यक्ष के के बल्ली ने कहा कि बाजार में हर किसी के हाथ में दो हजार के नोटों की गड्डियां दिखाई दे रही हैं, उन्होंने कहा कि जैसे ही 2 हजार के नोटों को बंद करने की घोषणा हुई हमें अंदेशा  हो गया था कि अब लोगों में इन्हें बदलने के लिए होड़ मचेगी. हम इन नोटों को स्वीकार तो कर रहे हैं लेकिन हम लोगों से कम से कम 1 हजार रुपए का सामान लेने का आग्रह कर रहे हैं. कुछ लोग केवल 100 रुपए का सामान लेने के लिए आ रहे हैं जो कि सही नहीं है.

नोटबंदी की घोषणा से रातोंरात बढ़ा व्यापार
वहीं लाजपत नगर  मार्केट के एक कपड़ा व्यापारी ने कहा कि 2 हजार नोटबंदी की घोषणा के बाद व्यापार में रातोंरात बढ़ोत्तरी हो गई है क्योंकि महिलाएं 2 हजार का नोट बदलने के लिए कपड़ों की खरीदारी कर रही है, हालांकि हमें इस बात को लेकर चिंता भी है कि हम इन नोटों को कैसे बदलेंगे.

यह भी पढ़ें: Delhi: मेयर शैली ओबेरॉय ने MCD अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- 'दिल्ली में विकसित होंगे 157 पार्क'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget