एक्सप्लोरर

Delhi: मेयर शैली ओबेरॉय ने MCD अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- 'दिल्ली में विकसित होंगे 157 पार्क'

Mayor Shelly Oberoi: दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय और अन्य एमसीडी अफसरों ने सोमवार को एक समीक्षा बैठक की जिसमें दिल्ली को हरियाली युक्त बनाने के लिए कुछ अहम निर्णय लिए गए हैं.

Delhi News: दिल्ली मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने अपने प्रथम कार्यकाल में दिल्ली को स्वच्छ साफ बनाने और सुंदरीकरण को लेकर अनेक मुहिम चलाई थीं, अब एक बार फिर से दिल्ली मेयर ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में राजधानी को हरा भरा बनाने के लिए अनेक प्रयास किए जाएंगे. इसको लेकर दिल्ली मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय व अन्य एमसीडी अफसरों ने समीक्षा बैठक की जिसमें दिल्ली को हरियाली युक्त बनाने के लिए कुछ अहम निर्णय भी लिए गए हैं.

'दिल्ली में विकसित किए जाएंगे 157 पार्क'
दिल्ली की मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सीएम केजरीवाल के दिशा-निर्देश पर समीक्षा बैठक की गई जिसमें दिल्ली के पार्कों को हरा भरा बनाने और स्वच्छता अभियान को तेज़ करने के लिए एमसीडी अफसरों को निर्देश दिया गया है. एमसीडी के प्रथम चरण में दिल्ली में 157 हरे-भरे पार्क को विकसित किया जाएगा, इसके अलावा प्रत्येक जोन में दिल्ली में एक पिंक पार्क और अनेक कलाकृतियों पर आधारित स्कल्पचर पार्क को भी विकसित किया जाएगा. इस बैठक में मौजूद एमसीडी अफसरों को निर्देश देते हुए शैली ओबेरॉय ने कहा कि इस कार्य को जल्द से जल्द निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य रखें.

'3 माह के अंदर पूरा कर लें काम'
आज हुई समीक्षा बैठक में दिल्ली मेयर डॉक्टर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी अफसरों को 157 पार्क और प्रत्येक जोन में एक पिंक पार्क और स्कल्पचर पार्क को 3 महीने में विकसित करने का लक्ष्य दिया है. इस दौरान दिल्ली मेयर ने कहा कि राजधानी को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए हमें अपने अभियान को तेज करना होगा और अगर इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही और कार्य में देरी होती है तो अफसरों पर कार्रवाई भी होगी. इसके अलावा आने वाले दिनों में दिल्ली को साफ बनाने के लिए अन्य योजनाओं की भी शुरुआत की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली, नजफगढ़ में दर्ज किया गया सीजन का सबसे अधिक तापमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
साईं बाबा पर विवादित कंटेंट को लेकर HC सख्त, GAC को जल्द फैसला लेने का आदेश
साईं बाबा पर विवादित कंटेंट को लेकर HC सख्त, GAC को जल्द फैसला लेने का आदेश
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget