एक्सप्लोरर

लखनऊः फिल्म सिटी बनाने को लेकर सीएम आवास पर होगी बैठक, जुड़ेंगे कई बड़े सितारे

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने को लेकर सीएम योगी आज 12 बजे कई बड़े फिल्मी सितारों के साथ बैठक करेंगे.

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में फ़िल्म सिटी बनाने को लेकर लखनऊ में आज मुख्यमंत्री आवास पर अहम बैठक होगी. गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में हंगामा मचा है. कभी ड्रग्स तो कभी नेपोटिज़्म का जिक्र हो रहा है. मुंबई के फ़िल्म इंडस्ट्री में बस मारामारी ही बची है. इन सबके बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक लंबी लकीर खींचने की तैयारी कर ली है. वे हर हाल में जल्द से जल्द फ़िल्म सिटी बना लेना चाहते हैं. दो दिनों पहले उन्होंने ये फ़ैसला किया, जिसका देश भर में स्वागत हुआ. आज उन्होंने इस मुद्दे पर मीटिंग बुला ली है. जिसमें फ़िल्मी दुनिया से जुड़े कई बड़े नाम भी शामिल होंगे. कुछ वीडियो कंफ़्रेंस से जुड़ेंगे तो कुछ लखनऊ में योगी के साथ मौजूद रहेंगे. सीएम आवास पर होने वाली ये बैठक दोपहर 12:00 बजे शुरु होगी.

मशहूर डायरेक्टर नितिन देसाई, एक्टर मनोज जोशी और फ़िल्म निर्देशक अशोक पंडित को लखनऊ बुलाया गया है. फ़िल्मी दुनिया के कुछ जाने पहचाने चेहरे वर्चुअल मीडिया से इस महत्वपूर्ण बैठक से जुड़ेंगे. रजनीकांत की बेटी सौंदर्य का इस मीटिंग में होना बड़ा दिलचस्प है. एनएसडी के चेयरमैन परेश रावल, अनुपम खेर और टी सीरिज़ के भूषण कुमार भी बैठक में रहेंगे. फ़िल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव भी मीटिंग में अपनी राय रखेंगे.

जगह तय नहीं योगी सरकार ने फ़िल्म सिटी बनाने का फ़ैसला तो कर लिया है लेकिन ये कहां बने, ये अभी तय नहीं हुआ है. नोएडा अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने अपने अपने प्रस्ताव सरकार को भेज दिए हैं. नोएडा में पहले से ही एक फ़िल्म सिटी है. देश के कई राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल यहीं से काम करते हैं. इसीलिए हो सकता है कि नई फ़िल्म सिटी नोएडा में न बने. यमुना एक्सप्रेसवे के पास ज़ेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बन रहा है. संभावना है कि नई फ़िल्मसिटी उसी इलाक़े में बने. विकल्प के तौर पर ग्रेटर नोएडा में नाइट सफ़ारी वाली जगह भी सुझाई गई है. आख़िरी फ़ैसला सीएम योगी आदित्यनाथ को करना है.

अखिलेश ने भी किया था ऐलान कहा जा रहा है कि इसके बन जाने से मुंबई और हैदराबाद के अलावा यूपी भी एक नया ठिकाना बन जाएगा. वैसे भी वाराणसी से लेकर लखनऊ तक हाल के सालों में कई फ़िल्मों की शूटिंग हुई है. फ़िल्मसिटी के शुरू हो जाने से यूपी की चमक दमक बढ़ जायेगी. योगी सरकार के फ़िल्म सिटी बनाने के फ़ैसले को कलाकारों ने हाथों हाथ लिया. सबसे पहले कंगना रनौत ने इसके लिए योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा.

मनोज तिवारी से लेकर रवि किशन जैसे फ़िल्मी दुनिया से जुड़े बीजेपी सांसदों ने भी इसका स्वागत किया. कुछ लोग चाहते हैं कि फ़िल्म सिटी लखनऊ में बने. अखिलेश यादव ने भी सीएम रहते हुए फ़िल्म सिटी बनाने का फ़ैसला किया था. लखनऊ में एक बड़े कार्यक्रम में बॉलीवुड के लोगों के सामने उन्होंने इसका एलान किया था लेकिन उनकी सरकार चली गई और साथ ही फ़िल्म सिटी का योजना भी.

ये भी पढ़ेंः

2013 आपदा: उत्तराखंड में मिले इतने नर-कंकाल, केदारनाथ आपदा के वक्त हुए थे लापता मेरठः बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
Noida News: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget