एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Corona News: कोरोना महामारी का छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों पर असर, स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात

Chhattisgarh News: कोरोना महामारी और उसके बाद के प्रतिबंधों ने छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों की सीखने की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित किया है. एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है.

Chhattisgarh News: अन्य क्षेत्रों की तरह कोविड-19 महामारी और उसके बाद के प्रतिबंधों ने छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों की सीखने की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित किया है. जहां शुरुआती स्तर की कक्षाओं में वर्णमाला के अक्षरों को भी पहचानने में असमर्थ छात्रों का प्रतिशत 2018 की तुलना में 2021 में दोगुना हो गया है. एक अध्ययन रिपोर्ट में यह बात कही गई है.

शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (असर) 2021 में हुआ खुलासा

छत्तीसगढ़ के लिए शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (असर) 2021 के अनुसार कोविड​​-19 से पहले की अवधि (2014-2018) में राज्य में बुनियादी सीखने के परिणामों में सुधार हुआ था. लेकिन देश में मार्च 2020 में महामारी फैलने के बाद स्कूल बंद होने से सीखने की क्षमता को बहुत गंभीर नुकसान हुआ है.

बुनियादी पढ़ाई और अंकगणित जानने के स्तर में गिरावट 

इसमें कहा गया है कि 2018 और 2021 के बीच खासकर प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की बुनियादी पढ़ाई और अंकगणित जानने के स्तर में काफी गिरावट आई है. यह रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के 28 जिलों के 33,432 घरों में 3-16 आयु वर्ग के 45,992 बच्चों के सर्वेक्षण पर आधारित है.

सभी कक्षाओं में बच्चों की बुनियादी पढ़ाई की क्षमता में तेज गिरावट

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के विशेष अनुरोध पर महामारी प्रभावित वर्ष में आयोजित सर्वेक्षण में 1,647 स्कूलों को शामिल किया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 के प्रकोप से पहले की अवधि के स्तरों की तुलना में 2021 में सभी कक्षाओं में बच्चों की बुनियादी पढ़ाई की क्षमता में तेज गिरावट नजर आई.

असमर्थ बच्चों का अनुपात हुआ दोगुना

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘कक्षा दूसरी, तीसरी और चौथी में शुरुआती स्तर (हिंदी और अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों को भी पहचानने में असमर्थ) के बच्चों का अनुपात 2018 के बाद से 2021 में लगभग दोगुना हो गया है. यह दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए 19.5 प्रतिशत से बढ़कर 37.6 प्रतिशत, तीसरी कक्षा में 10.4 प्रतिशत से 22.5 प्रतिशत और चौथी कक्षा में 2.5 प्रतिशत से 4.8 प्रतिशत तक हो गया है.’’

हालांकि, महामारी के बावजूद 2021 में दाखिला दर 2018 की तुलना में सभी आयु समूहों के लिए अधिक थी. रिपोर्ट में कोरोना वायरस प्रकोप और उसके बाद के लॉकडाउन के कारण प्रत्यक्ष कक्षाओं के स्थगित रहने के मद्देनजर अप्रैल 2020 में राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल ‘पढ़ाई तुंहर दुआर’ के बारे में भी उल्लेख किया गया है.

शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘असर’ को राज्य में स्कूली बच्चों की स्थिति का पता लगाने के लिए एक सर्वेक्षण करने को कहा था ताकि इससे निपटने के लिए आवश्यक कार्यक्रम शुरू किए जा सकें. प्रधान सचिव (शिक्षा) आलोक शुक्ला ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘असर हर साल देश भर में सर्वेक्षण करता है. महामारी के कारण यह (2021 में) नहीं हो सका. हमने विशेष रूप से सर्वेक्षण के लिए संगठन से अनुरोध किया क्योंकि हम राज्य की स्थिति जानना चाहते थे.’’

ये भी पढ़ें -

Surguja: सर्वे में सरगुजा जिले में 13648 बच्चे कुपोषित, निश्चित समय पर पोषण आहार और इलाज की कमी

Korba School News: कोरबा में बाज के हमले से स्कूल टीचर भयभीत, छतरी और हेलमेट लगाकर खुद को बचा रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget