एक्सप्लोरर

Surguja: सर्वे में सरगुजा जिले में 13648 बच्चे कुपोषित, निश्चित समय पर पोषण आहार और इलाज की कमी

कुपोषण को दूर करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. जिले में कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हें निश्चित समय पर पोषण आहार और इलाज नहीं मिल रहा है और वे कुपोषित हो रहे हैं.

Surguja News: कुपोषण के लिए जिले में किए गए प्रयास और करोड़ों रूपए खर्च करके कुपोषित बच्चों की संख्या में गिरावट तो आई है. लेकिन समस्या का अंत अभी तक नहीं हो पाया है. जिले में कई बच्चे ऐसे हैं. जिन्हे निश्चित समय पर पोषण आहार और इलाज नहीं मिल पाने के कारण वे ज्यादा कुपोषित हो जा रहे हैं. इस हालात में कोरोना महामारी ने और समस्याएं पैदा कर दी है.

विभाग की नीति काम नहीं आ सकी

पहली लहर के बाद महिला बाल विकास विभाग ने कई प्लानिंग की. लेकिन उसके बलबूते बच्चों को सिर्फ रेडी टू ईट खाना ही मिल सका. वो भी नियमित रूप से नहीं मिला. जानकारी के मुताबिक कोरोना की पहली लहर में रेडी टू ईट खाने के साथ-साथ बच्चों को अंडा भी प्रदान किया जा रहा था. लेकिन दूसरी लहर में विभाग की नीति काम नहीं आ सकी. जिसके बाद स्थिती ये है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कराए गए सर्वे में अभी तक सरगुजा जिले में 13648 बच्चे मध्यम कुपोषित एवं गंभीर कुपोषित चिन्हित किए गए हैं.

कोरोना की दूसरी लहर से सिस्टम पर असर
 
गौरतलब है कि सरगुजा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 87 आंगनबाड़ी केंद्र हैं. इनमें 6 माह से 6 वर्ष तक की उम्र के लगभग 88707 बच्चे पंजीकृत हैं. कोरोना लॉकडाउन के दौरान हर महीने सभी बच्चों को पोषण युक्त खिचड़ी का पैकेट आंगनबाड़ी के माध्यम से घर-घर वितरित किया गया था. कई जगह दाल और चावल भी वितरित किया गया था. जिले से कुपोषण को दूर करने के लिए विभाग की ओर से कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान काफी मशक्कत की गई. परंतु दूसरी लहर में स्थिति यह थी कि बच्चों को सिर्फ रेडी टू ईट खाना ही प्रदान किया जा सका.

कई जगह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही से बच्चों को जो पौष्टिक आहार मिलना चाहिए था वह भी नहीं मिल पाया. ऐसी कई शिकायतें लगातार सामने आती रही है. शासन-प्रशासन लगातार जिले से कुपोषण का आंकड़ा कम करने के लिए कई प्रयास कर रहा है. कुपोषित बच्चों की दुर्बलता को दूर करने के लिए शासन ने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) भी खोला है. यहां कुपोषित बच्चों को उनकी माता के साथ रखकर इलाज और पोषण आहार दिया जाता है. जिले में जिला अस्पताल और सीतापुर में एनआरसी का संचालन किया जा रहा है.

पोषण पुनर्वास केन्द्र में घटा दिए बिस्तर

कोरोना की तीसरी लहर और बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्षो से संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में बिस्तरों की संख्या भी कम कर दी गई है. 20 बिस्तर वाले इस एनआरसी में बिस्तरों की संख्या घटा कर 10 कर दी गई है. इसके अवाला जिले के सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भी 10 बिस्तरों वाला एनआरसी संचालित है. ऐसे में कुपोषित एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को समय से उपचार का लाभ नहीं मिल पा रहा है. एक बच्चे को एनआरसी में कम से कम 14 दिन तक रखा जाता है. जहां रखकर बच्चों को वहां की व्यवस्था के हिसाब से पौष्टिक आहार दिया जाता है, जो नाकाफी है. जबकि महिला बाल विकास की ओर से भी ऐसी व्यवस्था बननी चाहिए जिससे कुपोषित बच्चों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके. 

कुपोषण का आंकडा कम करना है तो गर्भवती महिलाओं पर फोकस

गर्भवती माताओं को हर रोज पोषण के लिए एक अंडा प्रदान किया जाता है जो उनके शारीरिक पोषण के लिए काफी नहीं है. विभाग का मानना है कि गर्भवती माताओं को उनके परिवार का पूरा सपोर्ट होना चाहिए. इसके साथ-साथ व्यवहार में भी परिवर्तन जरूरी है. जब तक सही समय पर उनका टेस्ट ना हो तब तक स्थिति पता नहीं चलती. सही समय पर टेस्ट हो जाने पर गर्भवती माताओं में क्या कमजोरी है उसका पता चल सकता है. इससे कुपोषित बच्चों का आंकड़ा भी कम हो सकता है.

कोविड की वजह से तैयारी में रूकावट 

महिला एवं बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज ने बताया कि उनके द्वारा सरगुजा जिले के दूरस्थ क्षेत्र को चिन्हांकित कर वहां जाने और स्थिति का जायजा लेने का प्लान बनाया गया था. लेकिन कोरोना संक्रमण ने तैयारी पर रूकावट लगा दिया. उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों से संचालित पोषण कार्यक्रम में लापरवाही पर उनके द्वारा पिछले सप्ताह ही 7 कार्यकर्ताओं को नोटिस थमाया गया है. उनके द्वारा लगातार एनआरसी पर भी निगरानी रख कुपोषण का आंकड़ा कम करने की कोशिश की जा रही है. गौरतलब है कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 6 माह से 3 साल तक के 51445 और 3 साल से 6 साल तक के 37262 कुपोषित बच्चे हैं.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh: इस योजना के तहत लाभार्थियों की पहली दो बेटियों के खाते में 20-20 हजार रुपये भेजेगी बघेल सरकार, जानें पूरी बात

Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री आवास योजना में कमीशनखोरी का मामला, अब सीएम बघेल ने दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget