एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: आज बस्तर पहुचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CRPF हेड क्वार्टर छावनी में तब्दील, 2000 से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात

Bastar News: करणपुर सीआरपीएफ हेड क्वार्टर के चारों तरफ बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जा रहा है. नक्सलियों के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Chhattisgarh News: देश के गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) शुक्रवार शाम को अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar)पहुंचेंगे, जहां वे 25 मार्च को सीआरपीएफ के स्थापना दिवस (CRPF Foundation Day) पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. गृहमंत्री के प्रवास को देखते हुए एयरपोर्ट सहित करणपुर में मौजूद सीआरपीएफ हेड क्वार्टर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और 2 हजार से अधिक सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. इसके अलावा खुद सीआरपीएफ के आला अधिकारी के साथ ही बस्तर पुलिस और रायपुर पुलिस भी सुरक्षा की कमान संभाल रही है. यह पहला मौका है जब देश के गृहमंत्री बस्तर में अपने 2 दिन गुजारेंगे. इसे ध्यान में रखते हुए जगदलपुर एयरपोर्ट से लेकर जहां-जहां गृहमंत्री का कार्यक्रम होना है वहां सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये जा रहे हैं.

दो हजार से ज्यादा जवान हैं तैनात
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि गृहमंत्री के प्रवास को देखते हुए सेंट्रल आर्म्स फोर्स, सीआरपीएफ और बस्तर पुलिस के भी जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया जा रहा है. साथ ही पूरे बस्तर संभाग में हाई अलर्ट जारी किया गया है. सभी थाना, पुलिस कैंप और पुलिस चौकी को भी अलर्ट किया गया है. इसके अलावा करणपुर सीआरपीएफ हेड क्वार्टर के चारों तरफ बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जा रहा है. वहीं बस्तर संभाग के अन्य इलाकों में नक्सलियों के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

जवानों के साथ डिनर में होंगे शामिल
सीआरपीएफ के आला अधिकारियों ने बताया कि करणपुर कैंप में सारी तैयारियां पूरी हो गईं हैं और गुरुवार को सीआरपीएफ के करीब एक हजार जवानों द्वारा परेड का फाइनल रिहर्सल किया गया. सीआरपीएफ के आईजी समेत सभी आला अधिकारी पहुंच चुके हैं. वहीं शुक्रवार को सीआरपीएफ डीजी एस. एल थाओसेन बस्तर पहुंचेंगे, जिसके बाद शुक्रवार शाम को देश के गृहमंत्री करणपुर पहुंचकर जवानों के साथ रात को बरखाना में शामिल होंगे.

बीजेपी नेताओं की एंट्री पर संशय बरकरार
इधर गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर अब तक बीजेपी नेताओं के करणपुर सीआरपीएफ कैंप में एंट्री को लेकर संशय बना हुआ है. प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप का कहना है कि शुक्रवार शाम बस्तर के स्थानीय जनप्रतिनिधि गृह मंत्री अमित शाह का जगदलपुर एयरपोर्ट में स्वागत करेंगे, लेकिन इस दो दिवसीय प्रवास पर बीजेपी नेताओं को करणपुर CRPF हेड क्वार्टर में एंट्री मिलेगी या नहीं इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता और फिलहाल अब तक संगठन की ओर से भी कोई प्रोटोकोल नहीं आया है, ऐसे में 25 मार्च को CRPF के स्थापना दिवस पर बीजेपी नेताओं की एंट्री पर संशय बरकरार है.

Sukma News: अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले पुलिस को मिली कामयाबी, DRG की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 5 नक्सली गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget