एक्सप्लोरर

Sukma News: अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले पुलिस को मिली कामयाबी, DRG की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 5 नक्सली गिरफ्तार

Chhattisgarh News: देश के गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले सुकमा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस का दावा है कि पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है.

Amit Shah Bastar Visit:  गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले सुकमा पुलिस को गुरुवार दोपहर बड़ी सफलता हाथ लगी है. जवानों की सयुंक्त टीम ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. दरअसल जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने एंबुश लगा रखा था और जवानों पर फायरिंग भी की. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके बाद घटनास्थल में जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगल में छिपे कुल 5 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

पुलिस के अधिकारियों का दावा है कि मुठभेड़ में चार से पांच नक्सली घायल भी हुए हैं, जिन्हें उनके साथी अपने साथ लेकर भागने में कामयाब हो गए. बताया जा रहा है कि इस इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है और सभी गिरफ्तार नक्सली संगठन के हार्डकोर नक्सली है. फिलहाल पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर सुकमा मुख्यालय लाने की तैयारी कर रही है.

5 नक्सलियों के घायल होने का भी दावा

सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि नक्सलियों के कोंटा एरिया कमेटी की टीम एर्राबोर थाना क्षेत्र के कोत्तालेड्रा के जंगल के पास मौजूद थे और जो नेशनल हाईवे- 30 पर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके के लिए DRG की टीम को भेजा गया था और कोत्तालेन्ड्रा के जंगलों में इन जवानों के द्वारा सर्चिंग किया गया. जंगलों में नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम के साथ DRG जवानों की मुठभेड़ हुई, और मुठभेड़ के दौरान जवानों के द्वारा जवाबी कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए, जिसके बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने जंगल मे छिपे कुल 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया.

एसपी ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में चार से पांच नक्सली घायल भी हुए हैं और सर्चिंग के दौरान बड़ी मात्रा में खून के धब्बे देखे गए हैं, फिलहाल इलाके में अतिरिक्त फोर्स भेजकर लगातार सर्चिंग की जा रही है , एसपी सुनील शर्मा  ने कहा कि नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में जवानों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, वही गिरफ्तार नक्सलियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है ,इनमें से गिरफ्तार  कुछ  नक्सलियों पर इनाम भी घोषित है.

पुलिस नक्सलियों के हर मूवमेंट पर रख रही नजर

गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले पिछले कुछ दिनों से नक्सली जमकर उत्पात मचा रहे है, वाहनों में आगजनी करने के साथ विकास कार्य को भी बाधित कर रहे है, हालांकि इस दौरान बस्तर पुलिस को एक  हार्डकोर महिला नक्सली को मार गिराने के साथ गुरुवार को 5 नक्सलियो को गिरफ्तार करने में सफलता भी हासिल हुई है, वही बस्तर आईजी सुंदरराज पी  का कहना है कि पुलिस के जवान नक्सलियो के हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Politics: इस नेता को क्यों कहा जाता है 'एक्टिवा वाला' विधायक? MLA ने आज तक क्यों नहीं बनाया दफ्तर? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget