एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री आवास योजना में कमीशनखोरी का मामला, अब सीएम बघेल ने दिया ये बड़ा बयान

Chhattisgarh News: जगदलपुर शहर में पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने के नाम पर लाखों रुपये कमीशन खोरी करने का कांग्रेसी पार्षद पर आरोप लगा है. सीएम ने इसपर जांच के आदेश दिए हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने के नाम पर लाखों रुपये कमीशन खोरी करने का आरोप लग रहे. कांग्रेस की पार्षद कोमल सेना पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कह डाली है. दरअसल आए दिन संजय गांधी वार्ड की पार्षद कोमल सेना के द्वारा 47 गरीब परिवारों से आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लाखों रुपए कमीशन खोरी करने के मामले में नए-नए मामले उजागर हो रहे हैं.

बीजेपी नेता और कार्यकर्ता कर रहे आंदोलन

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. कांग्रेसी पार्षद पर कार्रवाई की मांग को लेकर बस्तर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी पिछले 4 दिनों से बोधघाट थाना के सामने अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठ गए हैं. अब प्रदेशभर में इस मामले को लेकर बस्तर कांग्रेस कमेटी की हो रही किरकिरी पर मुख्यमंत्री ने दोषियों को नहीं बख्शने की बात कही है.

47 परिवारों से लाखों रुपये लेने का मामला

दरअसल कांग्रेसी पार्षद के द्वारा अपने ही वार्ड के लगभग 47 गरीब परिवारों से 25-25 हजार रुपये प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लिए जाने के बाद मचे बवाल पर बीजेपी ने पीड़ित वार्ड वासियों के साथ मिलकर इसे हाई प्रोफाइल मामला बना दिया. इसका नतीजा यह हुआ कि प्रदेश के बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ खुद पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद से लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी सोशल मीडिया के माध्यम से कार्रवाई की मांग करने लगे. जगदलपुर में बोधघाट थाना के सामने पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे स्थानीय बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पक्ष में प्रदेश के सभी बड़े बीजेपी नेता समर्थन करने लगे. ऐसे में स्थानीय तौर पर कांग्रेस के कोई भी जनप्रतिनिधि या निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. ऐसे में इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल किए जाने पर उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही है.

सीएम भूपेश बघेल ने दिए जांच के आदेश 

बीजेपी नेता संजय पांडे का आरोप है कि इस मामले को उजागर हुए लगभग 10 दिन बीतने को है लेकिन ना ही पुलिस कांग्रेसी पार्षद कोमल सेना पर एफआईआर दर्ज कर रही है और ना ही पीड़ितों के रकम वापस दिलाने के लिए पुलिस आगे आ रही है. पूरी तरह से सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. जिसके चलते सभी पीड़ित परिवारों और बीजेपी के नेता पुलिस के इस रवैये के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं. मंगलवार को भी इसी मामले को लेकर मुख्यमंत्री के जगदलपुर प्रवास के दौरान शहर के चांदनी चौक में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सीएम भूपेश बघेल के काफिले को काला झंडा भी दिखाया जिसके बाद पुलिस ने लगभग 15 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. अब इस मामले को लेकर सीएम भूपेश बघेल के बयान के बाद पीड़ित परिवारों के साथ बीजेपी के नेताओं को भी कार्रवाई की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ के पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का सीएम भूपेश बघेल बघेल ने किया लोकार्पण, रोज 250 लाख लीटर पानी होगा साफ

Chhattisgarh: इस योजना के तहत लाभार्थियों की पहली दो बेटियों के खाते में 20-20 हजार रुपये भेजेगी बघेल सरकार, जानें पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget