एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल का वीडियो वायरल, किसानों से कहा जो सही लगे कर लेना

मेरठ में बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल का किसानों से तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है.

मेरठ: हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद राजेंद्र अग्रवाल का किसानों से तीखी बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है. किसान, सांसद के घर अपने अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. इस दौरान सांसद ने उनकी समस्या सुनी और अपनी बात कही. इसी बातचीत के दौरान किसानों और सांसद में तीखी नोकझोंक हो गई.

दरअसल, किसान अपनी समस्या को सांसद के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे. जहां सांसद ने किसानों से अपने आवास के बाहर मेन गेट पर ही बात की. बातचीत में सांसद यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं 'लखनऊ मेरा आना जाना नहीं होता है, दिल्ली की कोई झंझट हो तो फिर मैं देखता हूं, कुछ करता हूं.'' सांसद आगे कहते हैं कि वो लख़नऊ चिट्ठी लिखेंगे और किसानों को समय दिलाने की बात कहेंगे.

इसके बाद किसानों के बीच से सांसद अग्रवाल को जवाब दिया जाता है. किसान कहते हैं, 'ये बहुत गलत हो रहा है, आपको तो सेंटर में भेजा है यूपी वालों ने और जो आप ये कह रहे हैं कि विधायक जाने, फलाना जाने, यह गलत बात है.' किसान आगे कहते हैं कि उनके लिए ये परेशानी भरा समय है और उन्हें सहारे की उम्मीद है. इस पर सांसद अग्रवाल भड़क जाते हैं और किसानों से कहते सुनाई देते हैं कि बेकार की बातें मत करें. जब मेरा समय आए तो जो चाहे वो कर लेना.

इसके बाद मेरठ सांसद से नाराज़ किसान कहते हैं, 'हम आपके पास आए हैं, अर्जी लेकर और आप हमारे साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं यह अच्छा नहीं है.' फिलहाल, इस तीखी बातचीत का 1 मिनट 16 सेकंड का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद सांसद की ओर से कोई प्रतिक्रिया अभी नही मिल पाई है. बताया जाता है कि मेरठ में गंगा एक्सप्रेस-वे के अलाइनमेंट को लेकर किसान परेशान हैं. अपनी व्यथा सुनाने के लिए किसान सांसद जी के पास पहुंचे. किसानों का कहना है कि जहां अलाइनमेंट का सर्वे किया गया था निर्माण वहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः

वाराणसीः सीएम योगी ने देर रात काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन, कॉरिडोर में चल रहे कार्यों का भी लिया जायजा लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर सीएम योगी का सख्त रुख, कहा- एक्शन प्लान बनाएं

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख रुपये
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख
अम्बेडकरनगर: सपा बागी विधायक के फलाहार में जुटे भारी समर्थक, दिखाई सियासी ताकत
अम्बेडकरनगर: सपा बागी विधायक के फलाहार में जुटे भारी समर्थक, दिखाई सियासी ताकत

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget