एक्सप्लोरर

Manish Kashyap ने तोड़ी चुप्पी, जेल में नशीली पदार्थ को लेकर नीतीश सरकार लगाया कई आरोप, तेजस्वी का लिया नाम

Manish Kashyap News: मनीष कश्यप ने आज सीधे तौर पर राज्य सरकार के साथ-साथ तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. जेल मैनुअल को लेकर नीतीश सरकार पर उन्होंने कई आरोप लगाया.

पटना: मनीष कश्यप (Manish Kashyap) तमिलनाडु के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल करने सहित अन्य मामलों को लेकर जेल में है. वहीं, शुक्रवार को पटना के कोर्ट में पेशी के दौरान मनीष कश्यप जमकर बिहार सरकार के सिस्टम और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमला बोला. मनीष कश्यप ने कहा कि जेल का सिस्टम पर पूरी तरह फेल है. हम तंग आ गए हैं. एक कैदी गाड़ी में 60 से 65 लोगों को ठूंस-ठूंसकर कर भेजा जाता है. हाजत में गांजा और स्मैक लोग पीते हैं, हम जब मना करते हैं तो मुंह पर धुंआ छोड़ते हैं. यह स्थिति जेल की बनी हुई है. जेल और हाजत में इस तरह की स्थिति बनी है तो लोग क्या करेंगे? हम नशा विरोधी काम सभी दिन करते आए हैं, लेकिन आज नशे के बीच में हमको रहना पड़ रहा है.

तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

मनीष कश्यप ने आज सीधे तौर पर राज्य सरकार के साथ-साथ तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. मनीष कश्यप ने कहा कि हम जानते हैं कि इतना बोलने पर हम पर एक बार फिर केस दर्ज होगा, लेकिन हम नहीं डरते हैं, क्योंकि हम चारा चोर के बेटा नहीं हैं. हम अपनी आवाज को हमेशा बुलंद रखेंगे और अपनी आवाज को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे. हम फौजी के बेटा हैं. हम डरने वाले नहीं हैं और एक दिन हम सरकार चलाएंगे और इन लोगों को दिखाएंगे कि कैसे सरकार चलती है. 

मनीष कश्यप ने उठाया सवाल

मनीष कश्यप ने अपने हाथ में लगी हथकड़ी को ऊपर उठाते हुए कहा कि यह हथकड़ी है और यह हथकड़ी ईमानदार आदमी के हाथ में लगी है और जब हम ईमानदार हैं तो हम इससे डरने वाले नहीं हैं. सनातन धर्म पर सवाल उठाने वाले उदयनिधि स्टालिन पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि उनको क्यों नहीं गिरफ्तार किया जा रहा है? सिर्फ मनीष कश्यप को ही जेल में क्यों डाला जा रहा है. हमको जेल में भेजे जाने के बाद भी कितने बिहारियों की पिटाई की गई है. कई जगह घटनाएं हो रही हैं फिर सिर्फ हमारे ऊपर ही क्यों? बाकी लोग को निर्देश क्यों साबित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम चारा चोर के बेटा नहीं हैं. हम नहीं डरेंगे. उनके ऊपर भी कैसे होना चाहिए. बिहार के मजदूरों को मारा जा रहा है.

'आप जेल मैनुअल पर ध्यान दीजिए'

यूट्यूबर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी सवाल उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री आप पत्रकारों की स्वतंत्रता की बात करते हैं तो मैं भी एक पत्रकार हूं और मैं आपको कह रहा हूं कि आप जेल मैनुअल पर ध्यान दीजिए. दो ग्राम स्मैक मिलने पर एक साल की सजा होती है लेकिन, जेल में 25 ग्राम 30 ग्राम स्मैक आता है. इस पर कोई ध्यान नहीं देता है. कैसे जेल के अंदर स्मैक और गांजा चला जाता है. इस पर ध्यान दीजिए. बता दें कि मनीष कश्यप अभी पटना के बेउर जेल में बंद है. 

मुझे इंसाफ इन दोनों राज्यों में नहीं मिलने वाला है- मनीष कश्यप 

कश्यप ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी अपील की और कहा कि मेरे केस को बिहार और तमिलनाडु से हटाकर किसी भी दूसरे राज्य में कर दिया जाए, क्योंकि मैं मुझे इंसाफ इन दोनों राज्यों में नहीं मिलने वाला है. उन्होंने मांग की कि हमारे केस को सीबीआई को सौंप दी जाए. कुछ भी गलत नहीं बोले हैं. बिहार के मजदूर पहले भी मार खा रहे थे और अभी भी मार खा रहे हैं. एक बार फिर हम नीतीश कुमार से कहेंगे की जेल की जांच करवाइए और फोरेंसिक जांच करवाइए सब पता चल जाएगा कि जेल के अंदर क्या होता है.

ये भी पढ़ें: Ashok Chaudhary: CM नीतीश के गले लगने पर अशोक चौधरी ने साझा की अपनी बात, कहा- 'उन्होंने पब्लिक्ली...'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget