एक्सप्लोरर

पटना में डायल 112 पुलिस पर हमला, बाप-बेटे का झगड़ा सुलझाने गई थी टीम

गांधी मैदान थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्जीबिशन रोड पर डायल 112 की पुलिस टीम पर एक युवक ने हमला किया है. यह हमला उस वक्त हुआ जब पुलिस एक घरेलू विवाद को सुलझाने पहुंची थी.

Attack On Police Team: पटना में डायल 112 पुलिस की टीम पर रविवार को हमला हो गया. पारिवारिक विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर ही एक युवक ने हमला कर दिया. आरोपी शिवतेन राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

एग्जीबिशन रोड इलाके में पुलिस पर हमला

बताय जाता है कि गांधी मैदान थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्जीबिशन रोड पर डायल 112 की पुलिस टीम पर एक युवक ने हमला किया है. यह हमला उस वक्त हुआ जब पुलिस एक घरेलू विवाद को सुलझाने पहुंची थी. पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और झगड़ा हो रहा था. विवाद की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी.

बताया जाता है कि पुलिस के बीच बचाव और बातचीत करते वक़्त अचानक पुत्र ने आपा खो दिया और टीम पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने पुलिसकर्मी को धक्का दिया और गाली-गलौज के साथ-साथ हाथापाई भी की. हमले में कांस्टेबल संजय कुमार मंडल को आरोपियों ने जमीन पर घसीटकर पीटा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.

कांस्टेबल ने किसी तरह बचाई अपनी जान 

घायल कांस्टेबल ने बताया कि शिवतेन लगातार उसे पीट रहा था, किसी तरह उसने अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकला. घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान, कोतवाली और कदमकुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और मामले की जांच की जा रही है. घायल कांस्टेबल का इलाज कराया जा रहा है.

बता दें कि बिहार में पुलिस पर हमले की ये घटना कोई नई नहीं है. आए दिन बदमाश पुलिस को निशाना बना रहे हैं. राजधानी पटना में भी अक्सर पुलिस लोगों के गुस्से का शिकार बन जाती है. ऐसे हमलों में तो कई बार पुलिसकर्मियों ने अपनी जान तक गंवा दी है. 

ये भी पढ़ें: पटना के गांधी मैदान में बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव! अचानक सामने ही आकर गिरा ड्रोन

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget