एक्सप्लोरर

Manish Kashyap: कभी बीजेपी के थे...अब प्रशांत किशोर के हुए मनीष कश्यप! चनपटिया से जन सुराज के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव?

You Tuber Manish Kashyap: हाल ही में मनीश कश्यप ने बीजेपी को अलविदा कहा है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया गया. गलती हो गई जो बीजेपी में शामिल हुए थे.

Manish Kashyap News: बीजेपी से मोह भंग होने के बाद अब मनीष कश्यप जन सुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर के साथ नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिए पीके के साथ एक उनकी तस्वीर सामने आई है. माना जा रहा है कि वो जल्द ही जन सुराज पार्टी में शामिल हो जाएंगे. हालांकि पार्टी में शामिल होने के बाद वो चुनाव भी लड़ेंगे इसकी कोई पुष्टि अभी नहीं हुई है. 

बीजेपी को अलविदा कह चुके हैं मनीष

दरअसल हाल ही में मनीष कश्यप ने बीजेपी को अलविदा कहा है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया गया. गलती हो गई जो बीजेपी में शामिल हुए थे. इसके लिए उन्होंने लोगों से माफी मांगी थी बीजेपी नेताओं के खिलाफ भी जमकर हमला बोला था. एक साल के अंदर ही वो बीजेपी से बाहर आ गए और अब जन सुराज में जाने को तैयार हैं.

चर्चा इस बात की है कि मनीष कश्यप चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, क्योंकि इससे पहले वो  2020 में बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. हालांकि उन्होंने लोगों से पूछा है कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना चाहिए और किस पार्टी से चुनाव लड़ना चाहिए या अकेले लड़ना चाहिए. बिहार में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में मनीष कश्यप के पार्टी छोड़कर जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी तमाम चर्चाएं चल रही हैं.

कब चर्चा में आए थे मनीष कश्यप

बता दें कि मनीष कश्यप का असल नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. मनीष कश्यप उस वक्त जबरदस्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि बिहार के प्रवासी मजदूरों को तमिलनाडु में परेशान किया जा रहा है.

हालांकि तमिलनाडु की सरकार ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया था और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. बाद में मद्रास हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी. उसके बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर लिया और अब वो जम सुराज का दामन थामने वाले हैं. देखना होगा कि कश्यप अब किस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: बिहार: विकास की मुख्यधारा से जुड़ा राघोपुर, सिक्स लेन पुल बनने के बाद पटना की दूरी अब सिर्फ 5 मिनट

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget