एक्सप्लोरर

बिहार: विकास की मुख्यधारा से जुड़ा राघोपुर, सिक्स लेन पुल बनने के बाद पटना की दूरी अब सिर्फ 5 मिनट

Bihar News: राघोपुर दियारा के लोग दशकों से पीपा पुल और नावों के पटना से कनेक्ट थे. अब उन्हें स्थायी सड़क संपर्क मिल गया है. कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल में इस्तेमाल की गई तकनीक बेहद खास है.

Nitish Kumar Govt: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार विकास कार्यों पर जोर देने का दावा करती रही है. इसी कड़ी में बिहार में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 जून को बहुप्रतीक्षित कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया. अब यह इलाका आजादी के 76 साल बाद राजधानी पटना से सीधे कनेक्ट हो गया. एनएच-31 से राघोपुर तक का हिस्सा पूरी तरह बनकर तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री के हाथों इसका लोकार्पण हुआ.

राघोपुर से पटना की दूरी अब सिर्फ 5 मिनट

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि राघोपुर दियारा के लोगों के लिए यह दिन ऐतिहासिक है. इस इलाके के लोग दशकों से पीपा पुल और नावों के पटना से कनेक्ट थे. अब उन्हें स्थायी सड़क संपर्क गया है. यह पुल अब राघोपुर को महज 5 मिनट में पटना से जोड़ देगा.

अत्याधुनिक तकनीक का अद्भुत उदाहरण 

19 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का सबसे खास हिस्सा है 9.76 किलोमीटर लंबा एक्स्ट्रा डोज केबल स्टे ब्रिज, जो गंगा नदी पर बनाया गया है. इसकी चौड़ाई 32 मीटर है और यह पुल 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

इस्तेमाल की गई तकनीक है बेहद खास 

पथ निर्माण मंत्री ने बताया, ''यह तकनीक देश के गिने-चुने पुलों में ही इस्तेमाल की गई है, जिसमें केबल्स को डेक के नीचे एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक विशेष ढंग से जोड़ा गया है. इससे इसकी मजबूती कहीं अधिक हो जाती है.''

विकास की मुख्यधारा से जुड़ा राघोपुर

अब तक मानसून में पीपा पुल हटा दिया जाता था. तब राघोपुर पटना से कट जाता था. लेकिन इस स्थायी पुल के तैयार होने से दियारा के लोग सालभर आवागमन कर सकेंगे. इसके साथ ही, राघोपुर की मुख्य सड़क (पंसरिया चौक) को जोड़ने के लिए 17 करोड़ रूपये की लागत से संपर्क पथ का निर्माण भी जल्द शुरू होगा. इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है.

अर्थव्यवस्था को नया बल

इस परियोजना से न सिर्फ स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी बल्कि इस क्षेत्र में व्यापार, परिवहन और निवेश के नए रस्ते भी बनेंगे. दियारा क्षेत्र अब विकास की मुख्यधारा से जोड़ जाएगा और लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा.

गांधी सेतु पर दबाव होगा कम 

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जानकारी दी कि पुल के चालू होने से महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा. इसके साथ ही, पटना, राघोपुर और बिदुपुर के बीच एक तेज़, सुरक्षित और सड़क उपलब्ध हो जाएगी. नीतीश सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक बिहार के किसी भी कोने से राजधानी पटना को साढ़े तीन घंटे में जोड़ा जाए, और यह पुल इस लक्ष्य को पूरा करने दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.


बिहार: विकास की मुख्यधारा से जुड़ा राघोपुर, सिक्स लेन पुल बनने के बाद पटना की दूरी अब सिर्फ 5 मिनट

वित्तीय निवेश और निर्माण लागत

इस पूरी परियोजना पर लगभग 5000 करोड़ रुपये का खर्च आया है, जिसमें से 3000 करोड़ रुपये एशियन डेवलपमेंट बैंक से ऋण के रूप में प्राप्त हुए हैं और 2000 करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से खर्च किए गए हैं.

पथ निर्माण मंत्री का संदेश 

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ''यह पुल नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का नतीजा है. यह महज एक पुल नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए सामाजिक और आर्थिक बदलाव की आधारशिला है. उन्होंने राघोपुर की जनता को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर रेड, 85% अधिक संपत्ति का खुलासा
कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर रेड, 85% अधिक संपत्ति का खुलासा
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget