एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू, नीतीश कुमार ने 250 वाहनों को किया रवाना

इस योजना के तहत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए सरकार आर्थिक सहायता देगी. जागरूकता अभियान के तहत 250 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने महिलाओं को रोजगार देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है, इसके तहत महिलाओं को पहले 10,000 रुपए दिए जाएंगे.

महिलाओं के आवेदन लेने की प्रक्रिया ऑनलाइन  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के आवेदन लेने की प्रक्रिया, शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए विशेष ऑनलाइन पोर्टल और जागरूकता अभियान की शुरुआत की. इसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जागरूकता अभियान के तहत 250 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इस कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ ही मंत्री विजय चौधरी, जीवेश कुमार और श्रवण कुमार भी मौजूद रहे. इस योजना के तहत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए सरकार पहले 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता देगी.

इसके बाद महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया डीबीटी के माध्यम से होगी, ताकि पैसा सीधे लाभुक के खाते में पहुंचे और पारदर्शिता बनी रहे. इस योजना के तहत महिलाओं को अपने मनपसंद रोजगार की शुरुआत करने में आर्थिक मदद और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना को लेकर नीतीश कुमार ने हाल ही में घोषणा की थी.

सम्राट चौधरी ने पोस्ट कर क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हर घर की महिला को 10,000 से 2 लाख रुपए. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बिहार के हर घर में महिलाओं के पास होंगे स्वरोजगार के अवसर. एनडीए सरकार 10,000 से 2 लाख रुपए तक की मदद देगी."

इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीवान रवाना हो गए. वे सीवान में 558 करोड़ रुपए की योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री जीविका दीदी से भी मिलेंगे और लाभुकों के चेक का वितरण करेंगे और संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें: सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को बताया ब्रेन डेड मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम को क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget