एक्सप्लोरर

सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को बताया ब्रेन डेड मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम को क्या कहा?

सुधाकर सिंह ने कहा कि इस सरकार में एक नहीं कई मुख्यमंत्री हैं. आधा दर्जन मुख्यमंत्री हैं, अधिकारी भी अपने मन से चिट्ठी निकालते हैं. यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है.

कैमुर जिला के कर्मनाशा में शनिवार को बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ब्रेन डेड मुख्यमंत्री हैं. बिहार के उनके बदले में जो हाथी पागल हो जाते हैं, दो ऊंट लगाए जाते हैं तो भाजपा आरएसएस ने दो उपमुख्यमंत्री के रूप में ऊंट लगा रखे हैं, इस सरकार को कनेठी देने के लिए.

'इस सरकार में एक नहीं कई मुख्यमंत्री'

सुधाकर सिंह ने कहा कि इस सरकार में एक नहीं कई मुख्यमंत्री हैं. आधा दर्जन मुख्यमंत्री हैं, अधिकारी भी अपने मन से चिट्ठी निकालते हैं. यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, बिहार की जनता इनको बेदखल कर देगी यह बात तय है. सांसद सुधाकर सिंह ने प्रशांत किशोर पर भी हमला किया.

सांसद ने कहा कि ऐसे लोगों का जवाब क्या दिया जाए. प्रशांत किशोर सिर्फ यह बता दें कि 2014 में मोदी के साथ मिलकर नारा लगाया था ना, हम दो करोड़ हर साल नौकरी देंगे. 15 लाख हम दिलवाएंगे इसके लिए कभी माफी मांगी. उनको शर्मिंदगी हुई. 15 में नीतीश कुमार के साथ मिलकर सत्ता में दाखिल करवाया, 2020 में भी किसी न किसी का प्रचार करवाया. ऐसे जो निकम्मे लोग हैं जो संस्थाओं को बर्बाद किया है. अब यह दल बनाकर चुनावी राजनीति में आ गए हैं, ऐसे लोगों से क्या उम्मीद करना है.

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के जरिए पीएम को द ग्रेट प्राइम मिनिस्टर कहने पर राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि द ग्रेट प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया मोदी के जगह ग्रेटफुल भी बोल सकते हैं. बेवकूफ भी बोल सकते थे, बेवकूफ बोलने में उनको थोड़ी शर्मिंदगी हो रही होगी ट्रंप साहब को भारत की विदेश नीति, रक्षा नीति, गृह नीति ट्रंप साहब तय करेंगे तो मोदी उनके लिए अच्छे ही है न मोदी.

पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?

देश के प्रधानमंत्री की रीढ़ तो खत्म हो चुका है. विदेशी ताकतों के सामने झुके हुए हैं. उनकी अपनी स्वतंत्र कोई नीति नहीं है तो ट्रंप साहब तो खुश ही होंगे कि जो हम कहते हैं, मोदी जी वैसा काम करते हैं. अभी थोड़ा सा नाराज चल रहे हैं दोनों आपस में क्योंकि किसानों को बलि देना था.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू, नीतीश कुमार ने 250 वाहनों को किया रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget